सोमवार, 30 सितंबर 2013

150 जांचों में दोषी, फिर भी वहीं नियुक्ति

-पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ने चुनाव आयोग से की शिकायत
भोपाल। 
भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार की 150 से अधिक जांचों में दोषी होने और इसी के चलते पूर्व में पद से विमुख किए गए प्रदीप मलिक को फिर उसी पद पर नियुक्ति दे दी गई है। प्रदीप को औबेदुल्लागंज मंडी में सचिव का पद दिया गया है। निर्वाचन आयोग से यह शिकायत पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने की है। 
सोनिया ने मलिक की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कुसमारिया, एमडी मंडी बोर्ड सहित आधा दर्जन उच्च अधिकारियों से की है। आयोग की दी शिकायत में उन्होंने इस पद पर रहे हुए पूर्व में किए गए अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायतों उसमें दोषी पाए जाने के प्रमाण व पद से हटाए जाने का विवरण दिया है। ताज्जुब की बात ये है कि प्रदीप मंडी बोर्ड के कर्मचारी ही नहीं है। प्रत्यक्ष तौर पर वह तिलहन संघ के कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हुए थे, लेकिन उच्च अधिकारियों से साज-गांठ कर वह औबेदुल्लागंज मंडी में सचिव पद पर नियुक्त हो गए। 

-यह हैं प्रमुख आरोप 
प्रदीप मलिक पर प्रमुख रूप से किसानों और व्यापारियों से अवैध वसूली का आरोप है। अवैध वसूली के मामले को लेकर किसानों, व्यापारियों ने श्रीमती गोस्वामी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही मंडीदीप ग्रीन एंड दाल मिल्स एसोसिएशन ने भी शिकायत की थी। व्यापारियों ने शिकायत की थी कि उप मंडी सुल्तानपुर में दिनांक 20/01/2005 को श्री मलिक, मंडी निरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक फरियाद खान ने धमकाते हुए पैसों की मांग की। उन्होंने कहा, यदि पैसे नहीं दिए तो सीधी खरीदी का प्रकरण बना दिया जाएगा, जबकि व्यापारी नियमानुसार ही खरीदारी करते हैं। 

-नहीं मिला जवाब 
इस मसले को लेकर मंडी बोर्ड के वर्तमान मैनेजिंग डायरेक्टर महेन्द्र ज्ञानी से उनके मोबाइल नम्बर- 9479710001 पर संपर्क किया तो उन्होंने पहले दो कॉल्स को रिसीव नहीं किया। मोबाइल नम्बर-7869301887 से जब तीसरी बार कॉल किया तो उन्होंने काट दिया। 
-वर्जन 
निर्वाचन आयोग ने जांच के लिए आश्वस्त किया है। मलिक की नियुक्ति पूर्व में ही गलत हुई थी, उस पर भारी भ्रष्टाचार के प्रमाण मंडी बोर्ड के एमडी के पास हैं, ऐसे में पुन: उसी पद पर नियुक्ति कैसे दी गई? यह शासन और प्रशासन को विचार करना चाहिए। 
सुनीता गोस्वामी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें