गुरुवार, 26 सितंबर 2013

पार्टी नेता उमा भारती ने भी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री और मोदी को राष्ट्र निर्माता बनाने के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगा.

   ठरच.उचध्25.09.13 ध्च्तमे छवजम ध् ठीवचंस          
(कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर आडवाणी ने नरेन्द्र मोदी और षिवराजसिंह चौहान को विजय के आषीर्वाद के साथ समारोह का उदघाटन किया)
आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा और
एनडीए कांग्रेस को षिकस्त देगी - लालकृष्ण आडवाणी
गुड गर्वेंनेंस भारतीय जनता पार्टी की देन - राजनाथ सिंह
कांग्रेस पस्त चुनाव सीबीआई लड़ेगी, गांधीजी की अंतिम इच्छा की
पूर्ति पार्टी कार्यकर्ता करेंगे - नरेन्द्र मोदी
मध्यप्रदेष में गरीबों के लिए 15 लाख मकान बनाए जायेंगे, युवा वर्ग के लिए षिक्षा, दीक्षा, रोजगार, किसानों के लिए समुचित प्रोत्साहन देकर मध्यप्रदेष का निर्माण करेंगे - षिवराजसिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता महाकुंभ का उदघाटन करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि किसी भी समारोह में भाषणों का उतना महत्व नहीं होता है जितना समारोह में भाग लेने वाले व्यक्तियों का होता है। पता लगता है कि जनता ने विकास और लोकतंत्र के प्रति कितनी जागरूकता आयी है। इस दृष्टि से कार्यकर्ता महाकुंभ का भोपालमें चलरहा आयोजन अनुठा और विलक्षण है। वास्तव में यह महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से आए हुए कार्यकर्ता ही जीत सुनिष्चित करेंगे। गत कार्यकर्ता कुंभ में यहां करीब 2 लाख कार्यकर्ता जुटे थे लेकिन इस बार एक विष्व रिकार्ड बना है, जो राजनैतिक दलों के लिए लोकतंत्र की दृष्टि से एक आदर्ष है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के पार्टी प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान की कल्पनाषीलता, दृढ़इच्छाषक्ति और रचनात्मक पहलकी मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलके रूप में हमने अच्छा काम किया है, लेकिन हम राज्यों में सत्ता में पहुंचे और केन्द्र में एनडीए की सरकार का गठन कर भारतीय जनता पार्टी ने विकास और सुषासन की जो राजनीति आरंभ की वह इतिहास में दर्ज है। उन्होंने आषा व्यक्त की कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके एनडीए के घटक दलकांग्रेस को षिकस्त देंगे। आज की स्थिति में भाजपा और एनडीए का मुकाबला करने की किसी भी राजनैतिक दलमें शक्ति नहीं है। हम चुनाव विकास के आधार पर जीतते है। मध्यप्रदेष, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा इसके उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्यों में 24 घंटे बिजली की पूर्ति एक विचित्र अवधारणा रही है लेकिन गुजरात से यह पहलआरंभ हुई है और मध्यप्रदेष, छत्तीसगढ़ ने इसे सफलकरके दिखा दिया है। आपने आषा व्यक्त की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनेगी और राजस्थान तथा दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौटेगी।
पूर्व में लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री पद के प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, प्रदेष प्रभारी अनंत कुमार, वरिष्ठ नेता वैंकेया नायडू, डॉ. मुरलीमनोहर जोषी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती, प्रभात झा, मुख्यमंत्री षिवराजसिंह   चौहान, प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विक्रम वर्मा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयालउपाध्याय, कुषाभाऊ ठाकरे और राजमाता सिंधिया के चित्रों पर पुष्पाजंलिअर्पित की और दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों का मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चौहान और प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने पुष्पहारों से स्वागत किया।


रैलिंग में दौड़ा करंट
मंच संचालन कर रहे अनिल माधव दवे ने कईयों बार महाकुंभ में आए कार्यकर्ताओं को रैलिंग और कटाउट से उतरने को कहा। लेकिन हर बार कार्यकर्ता रैलिंग पर चढ़ रहे थे। मोदी के भाषण के दौरान आलम यह हुआ कि कार्यकर्ता मीडिया गैलरी तक हुजूम बनकर बढ़ गए। कार्यकर्ता के सैलाब को संभालने पुलिस प्रशासन को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान रैलिंग के ऊपर से गुजर रहे इलेक्टिक वायर ने रैलिंग को छुआ, जिससे तीन से चार बार रैलिंग में करंट दौड़ा। इसे देख थोड़ी अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। इसी बीच पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत किया। यहीं स्थिति पानी की बोतल वितरण के दौरान देखने को मिला।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें