शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र परवलिया सड़क के कृषक मनोहर पाटीदार को जैविक कृषि, देशी खाद और उन्नत तकनीक का उपयोग करने के लिए करोंद, नवीबाग स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान में सम्मानित किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान नवीबाग के निदेशक ए. सुब्बाराव ने मनोहर को उत्कृष्ट किसान सम्मान-पत्र दिया।
दरअसल, यह सम्मान कार्यक्रम मृदा विज्ञान संस्थान द्वारा फार्म इनावेटर्स दिवस के तहत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे। श्री पाटीदार ने सम्मान पाने के बाद कहा, इससे पहले उन्हें 22 फरवरी 2000 को पहली बार उन्नत किसान के रूप में सम्मानित किया गया था। इससे प्रेरित होकर उन्होंने जैविक कृषि, उत्कृष्ट उत्पादन, उद्यानिकी और फलों की तकनीकी पद्धति से खेती के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की। उन्हें करीब 54 बार सम्मान-पत्र मिल चुके हैं।
,विठ्ठन मार्केट में बीते मार्च में जैविक हाट के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्हें उत्कृष्ठ कृषक के रूप में सम्मनित किया जा चुका है।
श्री पाटीदार ने कहा, उन्नत और आधुनिक कृषि के लिए सही जानकारी होना आवश्यक है। मैंने खेती के लिए प्रशिक्षण और कृषक के रूप में तीन बार राजस्थान और प्रदेश के उज्जैन सहित अन्य जिलों में भ्रमण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें