मंगलवार, 24 सितंबर 2013

‘भरोसे’ के साथ होगा गृहप्रवेश

-क्रेडाई का आवास मेला 27 से 
भोपाल। 
रियल स्टेट डेवलपर्स क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था क्रेडाई राजधानी में 27 सितंबर से आवास मेला आयोजित करने जा रही है। विठ्ठल मार्केट मैदान में चलने वाले इस आयोजन में 50 से अधिक डेवलेपर्स भाग लेंगे। संस्था की पंच लाईन ‘के्रडाई है तो भरोसा है’ की तर्ज इस मेले को गृहप्रवेश नाम दिया है। 
संस्था के अध्यक्ष विपिन गोयल और उपाध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने बताया, देश भर के आवास के्रताओं को के्रडाई से जुड़े डेवलपर्स पर विश्वास है। इसी विश्वास को और मजबूत करने मध्यभारत का सबसे बड़ा प्रापर्टी एक्सपो किया जा रहा है। यह मेला 30 सितम्बर चलेगा, जिसके जरिए सपनों का घर की तमन्ना रखने वालों के लिए 150 से अधिक विविध प्रोजेक्टस देखने और पंसद करने का मौका होगा। श्री गोयल ने बताया, मौके पर ही लोग होमलोन, शासकीय अनुमतियां और अन्य प्रश्नों के जवाब ले पाएंगे। एक्सपो में तीन लाख से लेकर करोड़ों रुपए की अचल संपत्तियां क्रय के लिए उपलब्ध होगी। एक्सपो में आवासीय के साथ कॉमर्शियल सम्पत्तियां विक्रय के लिए उपलब्ध होंगी। इसमें आॅफर्स भी होंगे, जिसका फायदा केवल मेले में ही प्राप्त होगा। 

-क्या है क्रेडाई 
के्रडाई के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मीक ने बताया, के्रडाई 20 से अधिक स्टेट चेप्टर, 128 से अधिक सिटी चेप्टर एवं 9,000 से अधिक सदस्यों का अपेक्स संगठन है। भोपाल के्रडाई चेप्टर में 90 से अधिक डेवलेपरर्स सदस्य हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संस्था को सम्मानित निगाहों से देखा जाता है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार किसान देश की खाद्यान्न व्यवस्थाओं की पूर्ति करता है उसी प्रकार आवासदाता लोगों की मूलभूत अवधारणा घर को पूरा करता है। दोनों ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश में रियल इस्टेट क्षेत्र को चहुमुखी विकसित, पारदर्शी ग्राहकोन्मुखी, संगठित उद्योग के रूप में स्थापित करना ही क्रेडाई का मूल उद्देश्य व भावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें