-कमिश्नर ने दिए कलेक्टर्स को निर्देश
भोपाल।
कमिश्नर एसबी सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर्स से एक बैठक में कहा, जिलों में सड़कों के निर्माण और उनकी मरम्मत से जुड़े सभी संसाधनों का सौ फीसदी उपयोग हो ये बात सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर्स को चाहिए कि वह जिले की सड़कों के मरम्मत और निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियों के साथ उपलब्ध सभी संसाधनों की समीक्षा करें। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न हो। बैठक में सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडी रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन विवेक अग्रवाल, सड़क निर्माण एजेंसियों के प्रमुख और संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं निर्माण एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।
श्री सिंह ने कहा, सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द और गुणवत्ता पूर्ण हो इस तरफ ध्यान दिया जाए। श्री अग्रवाल ने कहा, कलेक्टर्स निर्माण एजेंसियों के साथ सीधे संवाद कायम करें। एजेंसी किसी प्रकार की आनाकानी करें तो यह बात ध्यान में लाई जाए। मंडी बोर्ड, सड़क निर्माण प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सहित लोक निर्माण विभाग की सड़कों के संबंध में कलेक्टर्स ध्यान दें। निर्माण के लिए वर्क प्लान तैयार करें और इसे समय पर अंजाम दें।
संभागायुक्त श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से कहा कि वे संभाग के जिलों के सभी रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस के सुधार की ओर भी ध्यान दें। उन्होंने कुछ रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, जिलों के गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउस में बेसिक जरूरतों के काम भी पिछड़े हुए हैं। इन्हें जितना जल्द हो सके पूरा कराया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें