सोमवार, 23 सितंबर 2013

भोपाल में दिखी आप की ताकत

-दिल्ली विजय के लिए हुई मंत्रणा 
-शहर में जुटे आम आदमी पार्टी के   कार्यकर्ता 
भोपाल। 
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली फतेह करने के उद्देश्य से विधानसभा चुनाव में उतरेगी। दिल्ली विजय के लिए कार्यकर्ताओं का जोश और ताकत भोपाल में देखने को मिला। 
रविवार सुबह 10 बजे मयूर पार्क में शुरू हुई आप की जिला स्तरीय बैठक में भोपाल शहर के 150 कार्यकर्ता शामिल हुई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच मंत्रणा हुई कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा पार्टी केवल दिल्ली की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। वहां किस प्रकार से प्रचार-प्रसार किया जाए, जिसका फायदा प्रत्यक्ष तौर पर पार्टी को मिल सके। इसके लिए प्रदेश के हर जिले से कार्यकर्ताओं के जत्थे दिल्ली कार्यालय के लिए रवाना होंगे। आप के भोपाल जिला संयोजक विजय मिश्रा ने बताया, दोहपर 2 बजे तक चली इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता क्रमश: देश की राजधानी में पार्टी की सेवा के लिए उपस्थित होंगे। नवम्बर में प्रत्येक कार्यकर्ता 15 दिवस के लिए वहां पार्टियों की विभिन्न गतिविधियों में शामिल होगा। हालांकि जो इतना समय नहीं देगा, उसे कम से कम सप्ताह भर के लिए पार्टी के कार्यक्रम सरीख होना होगा। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रिटायर्ड डीजीपी केरल तथा जिला लोकपाल उपेन्द्र वर्मा ने कहा, आप का एक कार्यकर्ता 100 की ताकत लिए हुए है। इसी ध्ये के साथ हमें दिल्ली कूच करना होगा। इस दौरान निर्णय लिया गया प्रदेश में ठीक चुनाव के समय प्रदेश सरकार और कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर किया जाएगा। इसमें कुछ बड़े घोटाले भी शामिल हैं। बैठक में आप के सचिव विवेक भदौरिया, कोषाध्यक्ष कामेश्वर राव, कार्यकारिणी सदस्य कनक पाण्डे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें