शिक्षित नारी, सशक्त समाज.., प्राउड सेव गर्ल.., पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया जैसे स्लोगन लिखी कारें तेज रफ्तार से निकल रही थी, जो राजधानी वासियों के आर्कषण का केंद्र रही। रविवार को एसेसे द्वारा वूमन कार रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। ग्रीन वुड्स कंट्री क्लब से शुरू हुई रैली शहर के कई हिस्सों से होती हुई अपने इंड प्वाइंट तक पहुंची।
पहली पांच कारों को 2-2 मिनट के गैप और बाकी को 1-1 मिनट के गैप से फ्लैग ऑफ किया। प्रतिभागियों ने कारों के साथ- साथ अपने चेहरे पर भी टैटू बनाए थे और हाथों में इंडिया का फ्लैग लिए कार रैली में शामिल हुई। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और लड़कियों के शिक्षित करना था। प्रतिभागी सिर्फ जीतना ही नहीं चाहते थे,बल्कि इस संदेश को शहर के लोगों तक पहुंचाना चाहते थे। इस अवसर पर महापौर कृष्णा गौर ने फ्लैग ऑफ कर रैली का शुभारंभ किया। सीमा भदौरिया ने अपनी कार से स्टार्ट लाइन को क्रॉस कर रैली को शुरू की। 50 किलोमीटर की इस रैली में कार चालकों को शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए एंड पॉइंट तक पहुंची। इस रूट पर दो चेक पॉइंट भी बनाए गए थे, जहां प्रतिभागियों की कारों का जायजा लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें