-भेल प्रबंधन को नई दर के हिसाब से दिया बकाया बिल
भोपाल।
भारत हेवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड (भेल) में नगर निगम ने पानी सप्लाई बंद कर दी है। भेल वासियों को निगम प्रशासन की मनमानी के चलते पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
निगम प्रबंधन ने भेल प्रबंधन को जल कर का करोड़ों रुपए बकाया होना बताया, पानी देना बंद किया है। दूसरी और भेल प्रबंधन का कहना है कि वह पिछला पानी का बिल करीब ढाई करोड़ रुपए का भुगतान चार माह पहले कर चुका है। ऐसे में नई दरों के हिसाब से पुरान बिल पर रिकवरी निकाली जा रही है, जो गलत है। भेल प्रशासन ने ननि पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसे रहवासियों के प्रति अमानवीय कृत्य कहा है।
-नई दरों पर बकाया
भेल नगर प्रशासक बीके सिंह ने बताया, नगर निगम प्रशासन ने भेल को पहले पुरानी दरों के हिसाब से घरेलू उपयोग के लिए 3.50 रुपए और औद्योगिक उपयोग के लिए 14 रुपए के हिसाब से बिल दिया था। इसका पूरा भुगतान किया जा चुका है। अब निगम ने नई दरों के हिसाब से 3.50 रुपए को बढ़ाकर 14 रुपए और 14 रुपए को बढ़ाकर 20 रुपए की किया। इसी आधार पर पुनर्निधारण करते हुए भुगतान करने को कह दिया। इस आधार पर करीब ढाई करोड़ रुपए की बकाया राशि होती है। जबकि पुराना बिल दे चुके हैं।
-ये अच्छी बात नहीं
सिंह ने बताया, भेल प्रशासन नई दरों के हिसाब से भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इतनी बड़ी राशि के लिए बजट में पुन: प्रावधान करते हुए अन्य नियमों और संसाधनों का उपयोग तो करना ही पड़ेगा। वे बोले, हम बिल भरने को तैयार है। लेकिन अचानक पानी बंद करना अच्छी बात नहीं है। इस संबंध में महापौर और ननि कमिश्नर से पुन: चर्चा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें