डॉक्टरों ने मना किया तुकोजीराव का लीवर बदलने से
-वजन 40 किलो से भी कम
भोपाल।
मप्र के खेल एवं पर्यटन मंत्री तुकोजीराव पवार के लीवर ट्रांसप्लांट करने से सिंगापुर के एलिजाबेज अस्पताल के डॉक्टरों ने इंकार कर दिया है। तुकोजीराव का वजन 40 किलो से भी कम हो गया है।
उच्च सूत्रों के अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों के एक दल ने उनका लगातार चेकप करने के बाद यह निर्णय लिया। बड़ी परेशानी वजन ४० किलो से कम होना है, जिसके लीवर बदलने में डॉक्टरों को दिक्कतें हैं। अब पवार बिना आपरेशन ही स्वदेश लौट सकते हैं। उन्हें दिल्ली अथवा इंदौर के अस्पताल में रहना पड़ सकता है। तुकोजीराव देवास से विधायक हैं। उनका लीवर बुरी तरह डैमेज हो चुका है। करीब सवा महीने पहले जब उनका वजन मात्र 38 किलो रह गया था। तब उन्हें उपचार के लिए गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में मंत्री जी को लीवर ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे वहां बीते एक माह से भर्ती हैं। उनकी पत्नी और पुत्र भी उनके साथ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें