-ओला प्रभावितों को मिलेगी राहत
-शिवराज ने अंत्योदय मेले में की घोषणा
भोपाल।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जो ओला वृष्टी व तेज हवा पानी के चलते किसानों की जो फसलें तबाह हुई हैं, उनकी भरपाई मप्र सरकार करेगी। किसान हताश और मायूस न हों, सरकार उनके साथ है। अन्नदाता को हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात भेल दशहरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में कही।
मुख्यमंत्री ने किसानों कहा, हम प्रदेश को हिन्दुस्तान का नंबर एक राज्य बनाना चाहते हैं। हम प्रदेश में किसी को भी गरीब नहीं रहने देेंगे। सभी को रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता होती है, जो लोग झुग्गी बनाकर रह रहे हैं, सरकार उनके सिर से छत नहीं छीनेंगी। जो जहां है जैसा है, उसे वहीं पट्टा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, बाहर से शहर में मजदूरी कर दो जूनी रोटी कमाने आए लोगों को मकान के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़़ेगा। इसके लिए भी स्थान का चयन किया जा रहा है, मजदूरी के लिए आने वाले मजदूरों को एक ही स्थान पर बसाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में अंग्रेजी विषय के 100 नंबर के एक पेपर के विषय में दोबारा विरोध जताया। उन्होंने कहा, ऐसा करके लोक सेवा आयोग और केन्द्र सरकार प्रदेश के बच्चों को बाहर करने का षडय़ंत्र रच रही है। प्रदेश के बच्चे हिन्दी में परीक्षा देना चाहते हैं, ये अधिकार आयोग क्यों छीना चाहता है? भारी विरोध के चलते वर्तमान में अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता पर केंद्र सरकार को रोक लगानी पड़ी है। श्री चौहान ने अपने भाषण के दौश्रान राजधानी भोपाल में हुई भारी बरसात के बाद भी अंत्योदय मेले का आयोजन करने पर जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि देर रात आंधी के साथ हुई तेज बारिश के बाद जब पता किया तो अधिकारियों ने बताया कि पंडाल उखड़ गए हैं, टेंट गिर गए हैं, चारो और पानी भर गया है। वे बोले मैंने तो मेले की आस ही छोड़ दी थी, लेकिन नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सबेरे तक इस मैदान की काया ही बदल दी।
इधर सांसद कैलाश जोशी ने भी अंत्योदय मेले के आयोजन को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने वाला कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को लाभ तो मिलता है, साथ ही योजनाओं की जानकारियों भी मिलती हैं। नवयुवकों को चाहिए कि वह इन शासन की अनेक योजनाओं की जानकारी लें, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को अब तक नहीं है। महापौर कृष्णा गौर ने भी अपने उद्बोधन में सीएम व अंत्योदय मेले की तारीफ की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें