-व्यापमं लेगा परीक्षा, दो चरणों में होगी चार हजार की भर्ती
हेमन्त पटेल, भोपाल।
जल्द ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पुरुष नर्स मरीजों को इंजेक्शन, दवाई व अन्य सेवाएं देते दिखाई देंगे। प्रदेश भर में ऐसे ४ हजार पुरुष नर्सों की भर्ती की जा रही है। दो चरणों में होने वाली इस भर्ती की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने व्यापमं को सौंपी है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही नर्सों को टे्रनिंग देने का काम शुरू होगा। वहीं इसके बाद उनके मूल जिले के हिसाब से उन्हें अस्पातल में नियुक्ति दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि करीब दो साल पहले तक एनआरएचएम में मेल नर्स काम कर रहे थे। बाद में उन्हें महिला मरीजों के कारण हटा दिया गया था। इसके पीछे कारण बताया गया था कि मेल नर्सों के कारण महिला मरीजों को दिक्कत होती है। उसके बाद मेल नर्सों ने प्रदेश भर में आंदोलन किया था और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर लिंग परिवर्तन करने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद विभाग फिर पुरुष नर्सों की भर्ती कर रहा है। विवाद से बचने इस बार निर्णय लिया गया है, जहां महिला वार्ड होंगे वहां फीमेल नर्सों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा बाकी काम मेल नर्सों से लिया जाएगा। उल्लेखनीय है प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बीते कई सालों से नर्सों की कमी बनी हुई है।
-ऐसे होगी भर्ती
दो चरणों में यह भर्ती होगी। पहले चरण की भर्ती अप्रैल से मई माह के बीच संभावित है। प्रदेश में परीक्षा के बाद इनकी टे्रनिंग होगी। भर्ती में 70 फीसद मेल नर्स होंगे। पहले चरण में दो हजार नर्सों की भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा, जिसमें नर्सों का चयन किया जाएगा। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के 3 महीने बाद दूसरे चरण की भर्ती होगी।
वर्जन
पुरुष नर्सों की भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में २ हजार पुरुष नर्सों की भर्ती होगी, यह संभवत: अप्रैल से मई में हो जाएगी। व्यापम को भर्ती की जवाबदारी सौंप दी गई है।
प्रवीर कृष्ण, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें