-लोक सभा व विधानसभा क्षेत्र भारी की व्यवस्था समाप्त
भोपाल।
कांग्रेस ने प्रदेश में जिला स्तर पर पदाधिकारियों को सीधी जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी के साथ अब लोक सभा व विधानसभा क्षेत्र भारी की व्यवस्था समाप्त हो गई है। कांग्रेस इसे जिला स्तर पर कांग्रेस में कसावट और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना बता रही है।
प्रदेश कांगे्रस के संगठन प्रभारी महामंत्री रवि जोशी ने बताया कि यह जिम्मेदारी मिशन-२०१३ के लिए प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने की है। वर्तमान में प्रदेश में कांगे्रस के ६३ सांगठनिक जिले हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी, इसकी के साथ अब सभी जिलों के लिए जिला प्रभारी की नई व्यवस्था लागू हो गई है।
अब शहर/ग्रामीण जिला कांगे्रस कमेटी और ब्लॉक कांगे्रस कमेटियों की मदद से ये जिला प्रभारी कांगे्रस संगठन और चुनाव की तैयारियों संबंधी सभी काम देखेंगे और वे प्रदेश कांगे्रस कमेटी के प्रति सीधे तौर पर जवाबदेह होंगे।
श्री जोशी ने कहा, जिला, विधान सभा क्षेत्र, ब्लॉक, सेक्टर तथा बूथ स्तर पर कांगे्रस की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए ये प्रभारी पार्टी के सभी मोर्चा संगठनों का सहयोग एवं समन्वय करेंगे।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने सभी जिला प्रभारियों को विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख सेक्टर कमेटियां गठित करने को कहा है। ये प्रभारी अपने जिले के विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा, जवाब दो अभियान, केंद्र की ध्वजवाहिनी योजनाओं संबंधी जन जागरण अभियान, अनुसूचित जाति/जनजाति विधान सभा क्षेत्रों में सम्मेलन का आयोजन, पार्टी का सदस्यता अभियान को सफल बनाने और जिले में बूथ कमेटियां बनाने तथा उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का दायित्व निभाएंगे। इनकी जिम्मेदारी होगी वे अपने कामकाज की एक विस्तृत रिपोर्ट हर माह के अंत में प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेंगे। इसी के साथ नव नियुक्त जिला प्रभारी शहर-जिला (ग्रामीण) कांगे्रस अध्यक्षों के साथ समन्वय करके १ से १५ अप्रैल के बीच ब्लॉक कांगे्रस कमेटियों की बैठक एवं १५ से २५ अप्रैल के बीच जिला/शहर कांगे्रस की बैठक आयोजित करना होगी।
किस को कहां की जिम्मेदारी
अशोक सिंह (मुरैना), हफीज कुरैशी (श्योपुर), सुरेन्द्र शर्मा (भिण्ड), सत्यदेव कटारे (ग्वालियर शहर), राजेन्द्र ठाकुर (ग्वालियर ग्रामीण), तुलसी सिलावट (शिवपुरी), श्रीमती दीप्तिसिंह (गुना), नासिर इस्लाम (अशोकनगर), श्रीमती इमरती देवी (दतिया), श्रीमती मनीषा दुबे (सागर शहर), प्रभुराम चौधरी (सागर ग्रामीण), अरूणोदय चौबे (दमोह), स्वदेश जैन (पन्ना), हरीश अरोरा (छतरपुर), धीरज तिवारी (टीकमगढ़), निषिथ पटेल (रीवा शहर), सईद अहमद, पूर्व मंत्री (रीवा ग्रामीण), राजेन्द्र मिश्रा (शहडोल), कमलेश्वर पटेल (अनूपपुर), संजय पाठक (नरसिंहपुर), श्रीमती अंजू बघेल (सीधी), रज्जी जॉन (सतना शहर), जैरीपाल (सतना ग्रामीण), सुंदरलाल तिवारी (जबलपुर शहर), विकल्प डेरिया (जबलपुर ग्रामीण), सौरभ शर्मा (कटनी शहर), जी.एम. राईन (कटनी ग्रामीण), श्रीमती नूतन पांडे (उमरिया), श्रीमती पुष्पा बिसेन (छिंदवाड़ा), सुरेश राय (सिवनी), सुश्री कौशल्या गोटिया (मंडला), जगदीश सैनी (डिण्डौरी), संजय यादव (बालाघाट), बिसाहूलाल सिंह (भोपाल शहर), शशांक भार्गव (भोपाल ग्रामीण), राजीव ंिसंह (सीहोर), श्रीमती आभासिंह (रायसेन), आरिफ अकील (राजगढ़), श्रीमती शशि राजपूत (विदिशा), प्रकाश वशिष्ठ गुरू (बैतूल), सुनील सूद (होशंगाबाद), सुखदेव पांसे (हरदा), अरविंद जोशी (देवास शहर), सोहराब पटेल (देवास ग्रामीण), अनिल संचेती (रतलाम शहर), सुश्री कलावती भूरिया (रतलाम ग्रामीण), पी.डी. अग्रवाल (शाजापुर), आर.के. दोगने (मंदसौर), निमिष व्यास (नीमच), घनश्याम पाटीदार (उज्जैन शहर), रवि सक्सेना (उज्जैन ग्रामीण), बाला बच्चन (इंदौर शहर), जयसिंह ठाकुर (इंदौर ग्रामीण), रघु परमार (धार), पंकज संघवी (झाबुआ), हरचरण भाटिया (अलीराजपुर), परमजीतसिंह नारंग (खरगोन), जीतू पटवारी (बड़वानी), कमल वर्मा (खंडवा शहर), इ ितयाज बेलिम (खंडवा ग्रामीण), अब्दुल रज्जाक (बुरहानपुर शहर), कुंदन मालवीय (बुरहानपुर ग्रामीण) तथा धर्मेश घई (सिंगरौली)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें