बुधवार, 6 मार्च 2013

बस पलटी ५ की मौत, २० से अधिक घायल-विदिशा से नागपुर जा रही थी बस,रायसेन

विदिशा से नागपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन यात्री घायल हैं। घटना बुधवार रात करीब 7.45 बजे बस मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर नकतरा के समीपस्थ ग्राम पट्टी एवं भूसीमेंटा के बीच घटी। 
बस क्रमांक एमपी २८ पीओ ०३३५ विदिशा से चल रायसेन के इन गांवों को क्रास कर रही थी। इसी बीच ग्राम पट्टी के पास मोड पर ड्राइवर से बस अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की चालक कुछ समझ पाता कि बस पलट गई। बस में सवार 5 यात्रियों की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। गांव वाले मदद में जुट गए। एम्बुलेंस के साथ कुछ ग्रामीणों ने निजी वाहन से चिकित्सालय पहुंचा। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रायसेन में भर्ती कराया गया है। असपताल में भी अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा है। घायलों के साथ उनके परिजन निजी निवासियों को फोन पर सूचना दे रहे हैं। 

-ये हैं घायल
मृतकों में तुलसा बाई, बृजमोहन निवासी वार्ड क्रमांक 4 सुल्तानपुर की मौत हो गई 3 अन्य मृतकों के नाम व पता नहीं मिला सका। हादसें में मनोज सिंह पुत्र भुनेवश्वर उम्र 40 वर्ष नि.रायसेन, विसाखा पुत्री श्याम लाल उम्र 22 वर्ष नि.खरगोन, रशिद पुत्र मसूद उम्र 35 नि.सुल्तानपुर, सरजू बाई पत्नि मुंशीलाल उम्र 50 वर्ष नि.सुल्तानपुर,अशोक मेहरा पुत्र कशीराम, विनोद पुत्र सुंदर लाल उइके उम्र 19 वर्ष नि.ओलीबाड़ा जिला छिदवाड़ा, विष्णु प्रसाद पुत्र जोगेश्वरी उम्र 45 वर्ष पुलिस सिपाही सुल्तापुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

-दर्ज हुआ मामला
बस चालक और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मुआवजे के लिए कलेक्टर से बात करेंगे। 
शशीकांत शुक्ला, एसपी, रायसेन 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें