शनिवार, 16 मार्च 2013

लापरवाही की भेंट चढ़ रहा डिजिटाईज्ड नक्शों का काम,भोपाल

जिले में नक्शों के डिजिटाईज्ड का काम लापरवाही की भेंट चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में शामिल कार्यों में शामिल इस काम को अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। न नहीं डिजिटाईज्ड नक्शों में बंटानें डाली जा रही हैं और न ही इसकी प्रगति की रिपोर्ट वृत्तों के अधिकारी कलेक्टर को भेज रहे हैं। 
दूसरी ओर कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव भी इस संबंध में कई बार आदेश जारी कर चुके हैं। बावजूद इसके काम की गति में कोई फर्क नहीं पड़ा है। बीते दिनों कलेक्टर ने सभी वृत्तों के तहसीलदारों को एक अद्र्धशासकीय पत्र (डीओ) लिखकर पूछा था कि डिजिटाईज्ड नक्शों में कितनी बंटाने डाल दी गई हैं? इसका जवाब नहीं मिला। उन्होंने पत्र में वर्तमान को संतोषजन नहीं बताया था। 

-बेअसर रहा पत्र 
सभी वृत्तों के तहसीलदारों को कलेक्टर ने डीओ लेटर में 20 नवंबर, 24 नवंबर, 31 नवंबर व 7 दिसंबर को भेजे गए कार्यालयीन पत्रों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके द्वारा डिजिटाईज्ड नक्शों में बंटान/तरमीम कार्य की प्रगति दें। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र ग्वालियर को भी जानकारी न भेजे जाने के चलते उनकी ओर से भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई है, यह स्थिति खेदजन है। अत: चाही गई वांछित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तत्काल उपलब्ध कराई जाए। खास बात तो इस डीओ लेटर का भी कोई असर तहसीलदारों पर देखा नहीं गया। वर्तमान में भी स ाी वृत्तों के अधिकारियों ने डिजिटाईज्ड नक्शों की अद्यतन स्थिति की जानकारी नहीं भेजी है।

-मूल में ही परेशानी तो कैसे हो अपडेट 
जिले के सभी सर्किलों में एक ही परेशानी सबसे ज्यादा आ रही है। वह यह कि मूल नक्शे में ही बंटान नहीं है। जिले में ऐसी 20 हजार बंटाने हैं, जो खसरे में तो दर्ज हैं, लेकिन नक्शों में उनका अता-पता भी नहीं है। सबसे पहले तो पटवारी-आरआई को मूल नक्शे में ही बंटाने दर्ज करनी होंगी तभी तो वह डिजिटाइज्ड नक्शों में बंटाने डाल जाएंगे। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने इसके लिए अप्रैल 2012 से दिसंबर 12 तक खसरों में दर्ज बंटानों के आधार पर नक्शों में भी बंटाने डालने के निर्देश दिए थे। एक माह तक अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी-आरआई ने 28 हजार में से 8 हजार के करीब बंटाने मूल नक्शों में डाली। इसके आधार पर डिजिटाईज्ड में भी बंटाने डाल दी गई। वर्तमान में 20 हजार बंटाने मूल नक्शों में ही तरमीम होना शेष हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें