बुधवार, 5 जून 2013

७ जुलाई से अन्ना रहेंगे भोपाल में

-5 जुलाई को रीवा पहुंचेगी जनतंत्र मोर्चा की यात्रा
भोपाल। 
वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ५ जुलाई से प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे ५ को रीवा से १९ जुलाई तक प्रदेश भ्रमण करेंगे। १९ को वह रतलाम में होंगे। 
वहीं भोपाल में ७ से ११ जुलाई तक रहेंगे। गांधीवादी श्री हजारे और पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह संयुक्त रूप से जनतंत्र मोर्चा गठित की है। यह मोर्चा की यात्रा अपने पांचवें चरण में मध्यप्रदेश पहुंचेगी। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए समिति के संयोजन डॉ. सुनीलम ने बताया कि जनतंत्र मोर्चा की यात्रा प्रदेश में रीवा से शुरू होगी। इस दौरान अन्ना लोगों को मतदान करने, सही चेहरा चुनने और युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने की जनचेतना जगाएंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें