रविवार, 8 सितंबर 2013

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए भूमिपूजन

वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग
विशेष संवाददाता, भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मु यमंत्री सुंदरलाल पटवा, सांसद कैलाश जोशी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वं सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को 25 सितंबर को आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए जंबूरी मैदान का भूमिपूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पदाधिकारियों से चर्चा कर मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद रघुनन्दन शर्मा, सांसद अनिल माधव दवे, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, विधायक धु्रवनारायण सिंह, डॉ. हितेश वाजपेयी, महापौर कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्रनाथ सिंह, विजेश लूनावत, वंसन्त गुप्ता, रामदयाल प्रजापति, ओम यादव, भारती अग्रवाल, रमेश शर्मा गुट्टू भैया, प्रकाश मीरचंदानी, विकास बोंद्रिया, चेतन सिंह, राजू मिणा, सत्यार्थ अग्रवाल, लिली अग्रवाल, अशोक सैनी, राकेश शर्मा, कुलदीप खरे, बंदना चॉजक, हरिशंकर मिश्रा, वारेलाल अहिरवार, विजय तिवारी, आर.के.सिंह बधेल, सुनिल यादव, एस.एम. जाफरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। महाकुंभ की तैयारियों पर सभी ने विस्तार से चर्चा की और रचनात्मक सुझाव दिये। 
विशेष ट्रेनों का इंतजाम
पार्टी नेे विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए पार्टी ने 15 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था भी की है। इसमें कार्यकर्ताओं को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भोपाल लाया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए पांच हजार बसों का भी इंतजाम किया गया है। पार्टी ने इस महाकुंभ में दस लाख कार्यकर्ताओं को लाने की व्यवस्था की है। पार्टी ने इसके साथ ही प्रदेश के 53 हजार बूथों में से प्रत्येक बूथ से दस-दस कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जिलाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं। 
सैनिक प्रकोष्ठ ने जिलों का प्रभार सौंपा
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र प्रसाद श्रोती ने 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित किये जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ की सफलता के लिए प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की और आयोजन में प्रदेश के सभी अवकाश प्राप्त सैनिकों, पुलिस, विशेश सशस्त्र बलों से सेवा निवृत्त हुए जवानों, अधिकारियों और एनसीसी से जुडे सदस्यों को जिलों के प्रभार की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया हैै। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें