रविवार, 8 सितंबर 2013

681 मजरे टोले घोषित होगे गांंव

3 माह बाद घर बैठे मिलेगी खसरा की कॉपी 
प्रशासनिक संवाददाता,भोपाल 
प्रदेश के लगभग पौने सात सौ मजरें टोलों को जल्दी ही गांव का दर्जा दे दिया जाएगा। राज्य सरकार ने ऐसे टोलों को चिन्हित कर पृथक गांव बनाने की प्रक्रिया  शुरु कर दी है। इसके साथ ही लगभग तीन महीनें बाद जमीन की खसरा कॉपी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। 
गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग पौने दो हजार से ज्यादा ऐसे इलाके है , जहां लोग छोटे समूह में निवास करते है। जिसको आम बोलचाल में मजरें टोला कहा जाता है। बताया जाता है कि इन मजरों टोलों को बेहतर सुविधाओं को देने के लिए इनको गांव का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने मजरे-टोलो के सर्वे का काम शुरु कर दिया है। 
 2 संभाग 3 जिला 89 तहसीलों हुइ्र्र गठित 
प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को सुविधा और उन्नति की बेहतर परिधि में लाने के लिये राज्य शासन ने पिछले 5 साल में 2 नये संभाग, 3 जिले और 89 तहसील का गठन किया है। इसके अलावा प्रदेश के मजरे-टोलों में गांव की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये 681 मजरों-टोलों को पृथक गांव बनाने की कार्यवाही भी तेजी से जारी है। वर्तमान में प्रदेश में 10 संभाग, 51 जिले 361 तहसील हैं।
इलेक्ट्रिानिक डाटा बेस तैयार 
अधिकारियों के मुताबिक गांव के 1 करोड़ 33 लाख भू-स्वामियों के 3 करोड़ 97 लाख खसरा न बरों का इलेक्ट्रॉनिक डाटा बेस तैयार हो गया है। डाटा बेस में सर्वे न बर, क्षेत्रफल, भूमि-स्वामी का नाम, स्वामित्व का प्रकार, पूर्ण पता, जाति, मिट्टी का प्रकार, भू-राजस्व, सिंचाई साधन और फसल के नाम की जानकारी शामिल है।
सभी गांव के खसरा का क प्यूटरीकरण हो गया है। नक्शों का डिजिटाईजेशन कार्य करवाया जा रहा है। सभी तहसील मु यालय में खसरे के साथ नक्शे की प्रति भी क प्यूटर के माध्यम से प्रदाय की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें