रविवार, 3 मार्च 2013

ऑन लाइन हुई गाइडलाइन

-सात दिनों तक लिए जाएंगे आपत्ति-सुझाव, डेढ़ से दो गुना बढ़ी दरें 
भोपाल।
जिले की जमीनों में डेढ़ से दो गुना तक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। शनिवार को वर्ष २०१३-१४ के लिए जमीनों के भावों की प्रस्तावित गाइडलाइन ऑन लाइन कर दी गई। अब सात दिन तक आम जन दरों में सुझाव और आपत्तियां दे सकते हैं। सुझाव-आपत्तियों के मिलने के बाद जिला मूल्यांकन समिति एक बिर विशलेषण करेगी। इसके बाद इसके अंनतिम (सेमीफायनल) कर अंतिम (फायनल) मोहर लगाने केन्द्रीय मूल्यांकन समिति को भेजी जाएगी। 
आम जनता आठ मार्च तक अपनी आपत्ति-सुझाव परीबाजार स्थित पंजीयन कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। १ अप्रैल से फायनल गाइड लाइन के अनुसार रजिस्ट्रियां व जमीन, भूखंड की खरीदी बिक्री होगी। उप जिला मूल्याकांन समिति की प्रस्तावित गाइड लाइन को लेकर तीन बैठकें हुई। दूसरी बैठक में जहां कई स्थानों के भाव जरूरत से ज्यादा बढऩे की बात सामने आई थी। जिसे गुरुवार (२८ फरवरी) को हुई तीसरी बैठक में खुद समिति के अध्यक्ष-कलेक्टर निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने माना था। हालांकि उन्होंने १४ फरवरी बैठक को हुई बैठक में ही अधिकारियों को दोबारा सर्वे कर भाव तय करने को कहा था। इसके बाद कई स्थानों की दरों में सुधार किया गया। वहीं सरकारी भवन निर्माण एजेंसियों ने उनके प्रोजेक्टों के पास की जमीन के भाव न बढ़ाने तथा ऐसे प्रोजेक्टों (भवनों) की रजिस्ट्रियां पुरानी कीमत से ही करने की मांग की थी। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि हाउसिंग बोर्ड के एचआईजी, एलआईजी व ईडब्ल्यूएस मकानों की रजिस्ट्री अलग-अलग रेटों पर होगी। गाइडलाइन में इनकी दरों में परिवर्तन किया गया है। वहीं बीडीए की कालोनियों के मकानों के दामों में इजाफा नहीं होगा। समिति अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों की सहमति इस पर बन गई है। वहीं शासकीय एजेंसियों के प्रोजेक्टों वाली भूमियों की कीमतों में भी कमी गई है। १४ फरवरी की बैठक में कलेक्टर द्वारा जमीनों के दोबारा सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कहे जाने पर वरिष्ठ जिला पंजीयक व सदस्य एनएस तोमर ने इसे नए से बना कर प्रस्तुत किया था। 

-आम आदमी फिर निराश 
प्रस्तावित गाइडलाइन में एम्स व उससे लगे क्षेत्र में ढाई सौ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं विद्यानगर व इससे लगे क्षेत्र में सौ प्रतिशत  ााव बढ़ाए गए हैं। इधर न्यू मार्केट स्थित सेंटर पाइंट में सौ प्रतिशत दरें बढ़ाई गई हैं। पूर्व में कलेक्टर ने समिति सदस्यों को भरोसे में लिया था कि इस बार अधिक दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी। बावजूद इसके अफसरों ने दरें तय करने में एक बार फिर आम आदमी को निराश किया है। ऑन लाइन की गई गाईडलाइन में ज्योति टाकीज मार्ग में जहां 80 हजार रुपए का प्रस्ताव रखा गया था, इसे बढ़ा 90 हजार रुपए कर दिया गया है, जबकि गत वर्ष यह 65 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर थी। भोपाल टाकीज चौराहे की दरें भी 55 हजार रुपए कर दी गईं हैं, जबकि गत वर्ष यह दर 40 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर थी। वहीं एम्स के आसपास बनी कालोनियों में दर 40 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर तय की गई है। बीते साल यहां 15 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर कीमत थी। एम्स के आसपास दरें बढ़ाने का खासा विरोध हुआ था। 

अब ग्रामीण क्षेत्रों में ये भाव -(प्रति एकड़ में)
ग्राम                      - वर्तमान कीमत        - प्रस्तावित कीमत
पिपलिया बाज खां      - 75 लाख                -  सवा करोड़
तारासेवनिया            - 30 लाख                 - 50 लाख रुपए
बिलखिरिया खुर्द        - 50 लाख                 - 90 लाख रुपए
आदमपुर छावनी        -15 लाख                 - 45 लाख रुपए
लाम्बाखेड़ा               - 70 लाख                -90 लाख
ईंटखेड़ी सड़क            - 50 लाख                -75 लाख 

 निगम सीमा में ये होंगे भाव - (कीमतें प्रति वर्गमीटर में)
क्षेत्र                                    - वर्तमान कीमत(रुपए में)        - प्रस्तावित कीमत( रुपए में)
भोपाल इंदौर मार्ग बैरागढ़ रोड    - 40 हजार                           - 60 हजार
सुल्तानिया मार्ग                    - 50 हजार                           - 55 हजार
नादरा कॉम्पलेक्स                  - 40 हजार                           - 60 हजार
हमीदिया मार्ग                       - 50  हजार                          - 55 हजार
ज्योति टॉकीज मार्ग                - 65 हजार                            - 90 हजार
शालीमार इन्क्लेब, पारस सिटी  - 50 हजार                            - 70 हजार
मनीषा मार्केट व्यावसायिक       - 50 हजार                            - 80 हजार
पारस हमीर्टिज                      - 25 हजार                            - 50 हजार
मन्नीपुरम कॉलोनी                - 46 हजार                            - 60 हजार
रिवेयरा टाउन                       - 33 हजार                            - 40 हजार
एमराल्ड हाईट्स, एम्स, सुरेंद्र विहार, हाउसिंग बोर्ड    - 15हजार   - 40 हजार

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें