सोमवार को काम पर लौटे तृतीय वर्ग के कर्मचारियों ने मंगलवार से फिर हड़ताल शुरू कर दी है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के कहने पर यह दोबारा लामबंद हो गए हैं।
इसके चलते कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को अव्यवस्थाएं दिखेगी गर्इं। कई सारी ठप पड़ गई। कलेक्टर जनसुनवाई व पेशियों पर इसका असर देखने को मिला। जनसुनवाई में तहत अधिकारियों को जुटना पड़ा। रिसीव से लेकर अन्य कामों के लिए स्टोनों को बैठना पड़ा। एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट में लगी पेशियां भी आगे बढ़ गर्इं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुबह तो चहल पहल दिखी, लेकिन 11 बजे से स्थिति बदली दिखाई दी। मप्र लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों की आपस में चर्चा हुई इसके बाद घटनाक्रम तेजी से बदला और दोबारा हड़ताल शुरू कर दी।
-रायकवार जिला अध्यक्ष होंगे
लिपिक कर्मचारी पहले मप्र तृतीय वर्ग कमर्चारी संघ के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे थे। जब जिला अध्यक्ष ने उनसे बात छुपाकर हड़ताल समाप्त कराई तो उन्होंने इसे धोखा मानते हुए मप्र लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के साथ जुड़ गए और मंगलवार को मप्र लिपिक वर्ग कमर्चारी संघ का जिला अध्यक्ष श्री रायकवार को बना गया है। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी लिपिकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई और सभी ने एक स्वर में हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें