शुक्रवार, 19 जुलाई 2013

लापता की जांच करो और राशि दो

-उत्तराखंड आपदा: कलेक्टर ने दिए सभी सर्किलों के एसडीएम को निर्देश 
भोपाल। 
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा में भोपाल से 25 लोग लापता हैं। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने सभी सर्किलों के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह जो एक माह बाद भी नहीं मिले हैं। उनके संबंध में परिजनों व आसपास पूछताछ कर राशि जारी करें। 
यह राशि उसी अवस्था में जारी करने को कहा है, जिसमें इस बात की पुष्टि हो जाए कि उक्त व्यक्ति उत्तराखंड में मृत हो चुका है। उल्लेखनीय है कि शहर सहित प्रदेश के कई लोगों की मृत्यु की पुष्टि होने में अभी समय लगेगा। लेकिन जिला प्रशासन ने एक माह बीत जाने के बाद भी न मिलने वाले यात्रियों को मृत मानते हुए उनके परिजनों को 50 हजार रुपए देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर ने शहर के 25 लापता की सूची   एसडीएम को दे दी है। इसी आधार पर अधिकारी जांच करेंगे। 

गौर करें, उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड की आपदा की चपेट में आए ऐसे लोगों को मृत मान लिए जाने की घोषणा की थी। साथ ही राहत राशि उनके परिजनों को दिए जाने को कहा था। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए राहत राशि देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद मप्र राजस्व विभाग मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर लापता लोगों की मृत्यु की संभावना जताते हुए 50 हजार रुपए तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बचे हुए डेढ़ लाख रुपए मृत्यु की पुष्टि होने के बाद देने को कहा है। 

-ऐसे होगी जांच 
उत्तराखंड में प्रदेश के लापता की मृत्यु पुष्टि कंडिका-3 के अनुसार नहीं मानी जा सकती है। लेकिन यह प्रमाणित हो जाता है कि उक्त व्यक्ति तीर्थयात्रा पर गया था। इसके बाद वह तीर्थयात्रा से लापता हो गया। इस जानकारी तीर्थयात्री के निकटतम वारिस से ली जाएगी। वारिस के आवेदन अथवा प्राप्त सूचना के आधार पर प्रारंभिक जांच होगी। जांच में मृत्यु की पुष्टि होने पर एक रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को भेजी जाएगी। इसके बाद 50 हजार रुपए की राशि कलेक्टर द्वारा निकटतम वारिस को जारी कर दी जाएगी। 

4 मिलेंगे 2 लाख रुपए 
शहर के 25 लापता में से 4 महिलाओं की मौत हो जाने की खबर मिल रही है। इसकी एसडीएम जांच के बाद औपचारिक पुष्टि करेंगे। जानकारी के अनुसार मृतको में मनोरमा शर्मा, मिथलेश तिवारी करोंद की निवासी बताई जा रही हैं। वहीं कम्मो बाई और पावर्ती बाई बैरसिया की निवासी थीं। इनके मौत की पुष्टि उनके पुत्रों व अन्य स्थानीय लोगों ने की है। 

-राजधानी के ये 25 लापता 
 - भीष्म सोनवानी, लक्ष्मी सोनवानी, मनोज सोनवानी, आशीष सोनवानी,  निवासी179 दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल। 
 - आरके सिंह,  सुमन सिंह, दीक्षा सिंह, निवासी अपेक्स बैंक कालोनी, ई-5 एफ-27 अरेरा कालोनी भोपाल। 
 - इंदु गुप्ता,  निवासी बी- 276 मिनाल रेसीडेंसी जेके रोड भोपाल ।
 - आनंद श्रीवास्तव, उषा किरण श्रीवास्तव, विमल राय श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, अरूणा राजेश खरे, रौनक खरे निवासी चौकदारपुरा तलैया, भोपाल ।
 - नीरजा बिसारिया, निवासी - 62 कान्हा निरूपम टॉवर मालवीय नगर, भोपाल।
 - अनिल कुमार ठाकुर, सोनमनी ठाकुर निवासी सी-10 देवधर बिल्डिंग, भोपाल । 
 - राम अवध मौर्य , श्यामा मौर्य, सीता मौर्य, रामजग मौर्य, सुर्जा मौर्य, निवासी- प्रियदशिर्नी नगर, नवनमैत कालोनी, पारा बाजार ग्राम सेमरा ।
  - रमेश चंद्र भारती, निवासी- 42 कपिला नगर, विश्वकर्मा नगर, बैरसिया रोड भोपाल।
  - निरजा बिसारिया, निवासी 62-निरूपम टॉवर मालवीय नगर भोपाल।
  - मुज फर उद्दीन, निवासी - म.नं. 4 बाग फरहजअ जा भोपाल। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें