यूनाइटेड नेशन द्वारा मध्यप्रदेश महिला वित्त-विकास निगम की विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश के 9 जिलों में संचालित की गई हाट-बाजार की पहल को पब्लिक सर्विस अवार्ड-2013 के लिये चयनित किया गया है। यह अवार्ड 19 जुलाई को महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती रंजना बघेल के नेतृत्व में महिला वित्त-विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती सुधा जैन, विभाग के प्रमु ा सचिव बीआर नायडू, निगम की तत्कालीन प्रबंध संचालक एवं प्रमु ा सचिव ग्रामोद्योग श्रीमती कंचन जैन, आयुक्त महिला सशक्तिकरण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव और हाट-बाजार संचालित करने वाली ग्रामीण महिला चत्ती बाई ग्रहण करेंगी। अवार्ड समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टीपरपस हॉल में दोपहर 3 बजे होगा। यूनाइटेड नेशन का पब्लिक सर्विस अवार्ड 5 श्रेणी में प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यूनाइटेड नेशन द्वारा मोरक्को, एथोपिया, केन्या, पाकिस्तान, कोरिया, जमर्नी, इटली, इक्वाडोर, इजिप्ट, जोर्डन और भारत को विभिन्न श्रेणी में स मानित किया गया है। ये अवार्ड पब्लिक सर्विस केटेगरी में भ्रष्टाचार से लड़ाई एवं उसे रोकने की पहल, पब्लिक सर्विस डिलेवरी को मजबूत करना, पब्लिक सर्विस में नीतिगत निणर्यों को जन-भागीदारी से मजबूत करना, शासन की पहल में सूचना-संचार और पब्लिक सर्विस में जेंडर रिस्पोंसिव डिलीवरी शामिल थे। र्र्र्
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें