मंगलवार, 23 जुलाई 2013

ड्यूटी में बरती लापरवाही, कटेगा एक दिन का वेतन

-बाढ़ राहत कक्ष में देनी थी इन्हें सेवाएं 
भोपाल। 
कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाढ़ राहत कक्ष में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनमें से 9 कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है। ऐसे में इनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए 4 आरआई तथा 5 भृत्यों के एक दिन के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए हैं। 
कलेक्ट्रेट कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष-144 के समीप जिला का बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसे शहर में बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों के नियंत्रण व अधिकारी-कर्मचारियों को सूचना अपडेट करने 24 घंटे सेवा के उद्देश्य से इसे स्थापित किया है। इसमें विभिन्न विभागों के कमर्चारियों की ड्यूटी तीन चरणों में लगाई गई है। उत्तराखंड में आई बाढ़ को देखते हुए पहले तो स्थिति ठीक चलती रही। जैसे ही उत्तराखंड का मामला सुलझा, कमर्चारियों ने अपनी कारगुजारी दिखाना शुरू कर दिया। गत दिनों हुई जांच में सामने आया कि कुछ कर्मचारी, जिसमें चार आरआई व 5 भृत्य ने ड्यूटी ही नहीं की। इस दौरान दूसरे कर्मचारियों ने इनकी ड्यूटी निभाई। जांच में स्थिति सामने आई तो आला अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें