राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
कांग्रेस के मिशन-2013 के अंतर्गत आगामी नव बर महीने में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने की रणनीति के तहत पीसीसी ने जिलों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के संयुक्त संगठनात्मक दौरे आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत इस प्रकार का पहला दौरा सागर, दमोह और पन्ना जिलों में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित है। इस दौरे में प्रदेश कांग्रेस के नौ वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। ये पदाधिकारी 28 जुलाई को सुबह 8.30 बजे पार्टी मु यालय से रवाना होकर, पूर्वान्ह 11.30 बजे सागर पहुंचेंगे।
इस संयुक्त दौरे में प्रदेश कांग्रेस के विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश नायक, मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अचर्ना जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रतसिंह, भाराछासं अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, मप्र किसान कांग्रेस अध्यक्ष, दिनेश गुर्जर, विधि एवं मानव अधिकार विभाग के अध्यक्ष विजय चौधरी, अल्पसं यक विभाग के अध्यक्ष मो. सलीम तथा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जतीन्दरपाल सिंह राजा शामिल रहेंगे। प्रथम दिन 28 जुलाई को ये पदाधिकारी दोपहर 12 बजे सागर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक मोर्चा संगठनों, विभागों तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। ये पदाधिकारी उसी दिन दमोह पहुंचकर वहां रात 8 से 10 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे अगले दिन 29 जुलाई को दमोह में पूर्वान्ह 11 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और अपरान्ह 2 से 4 बजे तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पन्ना में ऐसी बैठक सोमवार को शाम 6.30 से रात 10 बजे तक होगी। वहां पर पत्रकार वार्ता 30 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे होगी। सभी नेता मंगलवार की रात्रि में भोपाल लौट आयेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें