राजनीतिक संवाददाता, ोपाल
समाजवादी पार्र्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने गवालियर के हजीरा में विकल्प यात्रा को संबोधत करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हर किसान का कर्जा माफ होगा लेकिन 9 साल गुजर जाने के बाद भी किसानों का कर्जा मांफ नहीं हुआ, वायदे से मुकर कर भाजपा ने अपना चेहरा उजागर कर दिया है।
यादव ने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस और भाजपा मिलकर जनता 9 साल तक जनता को बेवकूप बनाते रहे, और समय आने पर कंगे्रस के उपनेता प्रतिपक्ष भाजपा की गोद में बैठ गये। प्रदेश में महिलाओं के साथ के अत्याचार हुए, बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ, बुंदेलखंड, च बल के गरीब मजदूर प्रदेश से पलायन कर गये तब जाकर दो रु. किलो चावल और एक रु. किलो गेंहू करने की तरफ ध्यान आया। श्री यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भाजपा ने वाकई विकास का कार्य किया है तो जनआशिर्वाद लेने की क्या जरूरत है, अगर आशिर्वाद जनता को देना ही होगा तो वह वोट देकर आर्शीवाद देगी। प्रदेश के मु यमंत्री वोट की राजनीति कर जनता से छलावा कर रहे है।
यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव के बाद अगर सरकार में समाजवादी पार्टी की भागीदारी होती है तो जो योजनाएं उप्र में लागू की गई वहीं योजनाएं मप्र में भी लागू की जायेंगी।
इस यात्रा में प्रदेश सचिव राकेश सिंह, शशांक तिवारी, जिला अध्यक्ष रणवीर यादव, महेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय शर्मा, बाबूसिंह गूर्जर, सोनू रजावत, हिमाशु रावत, प्रदेश प्रवक्ता अतुल वर्मा, विजयवीर यादव राजकुमार सिंह, राजेश सेंगर सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें