बुधवार, 17 जुलाई 2013

बुधनी के 50 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

-प्रदेशाध्यक्ष भूरिया ने सदस्यता ग्रहण कराई, पीसीसी में हुआ सभी का स्वागत 
भोपाल।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने बताया है कि पीसीसी में मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी की नसरूल्लागंज तहसील के 50 प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें 49 वरिष्ठ आदिवासी कार्यकर्ता और एक पिछड़े वर्ग का वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने इन सभी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। भूरिया ने कांग्रेस के विशाल परिवार में शामिल हुए इन कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आपने कहा कि 14 जुलाई को नसरूल्लागंज में कांग्रेस की प्रभावशाली  जन संग्राम रैली के बाद इनके अलावा और भी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे।
आज जो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनमें आदिवासी नेता और पूर्व सरपंच भागरलाल धुर्वे अमीरगंज (भैसान), राधेश्याम धुर्वे, राजेन्द्रसिंह धुर्वे, मदन पटेल, रायसिंह, अजबसिंह धुर्वे, मनोहरसिंह ग्वली, रामविलास, मोरसिंह पटेल तथा शांतिलाल धुर्वे प्रमुख हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शांतिलाल पडियार, अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डा. नन्हेसिंह ठाकुर, विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र पाराशर एडवोकेट, अनुसूचित जनजाति विभाग के महामंत्री विनोद इरपाचे, भंवरसिंह कवरे, भागीरथ सरपंच, देवजी धुर्वे, मेरसिंह उइके, राधेश्याम परते तथा विजयसिंह धुर्वे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें