विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश के पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कारर्वाई बताया है। सिंह के अनुसार पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जिस तरह से प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह इस बात की पुष्टि करता है कि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ऊपर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों से परेशान हो राजनीतिक दुर्भावना के तहत इस तरह के काम करा रहे हैं। सिंह ने कहा कि डेढ़ साल पूर्व भोपाल के टीटी नगर थाने में एक प्रमुख राजनीतिज्ञ से जुडे़ रिश्तेदार द्वारा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर ठेकेदारी का पंजीयन कराने की शिकायत की गई थी। इस मामले में न तो आज तक प्रकरण दर्ज हुआ और न ही मु यमंत्री को लिखे गये पत्र का जबाब मिला। वहीं दूसरी ओर एक फर्जी मामले में जिसमें पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय स्पष्टीकरण दे चुके हंै उस पर इतनी त्वरित कारर्वाई हो रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें