सोमवार, 22 जुलाई 2013

अन्य जिलों की अपेक्षा भोपाल में ज्यादा आवेदन

-लोक सेवा केंद्रों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा 
भोपाल। 
अन्य जिलों के की अपेक्षा राजधानी भोपाल के लोक सेवा केंद्र में आय, स्थानीय निवासी और अन्य दस्तावेजों के आवेदन सबसे ज्यादा आते हैं। हालिया सामने आई लोक सेवा केंद्रों की रिकार्ड रिपोर्ट से यह बात उजागर हो रही है। भोपाल में प्रतिदिन 213 के करीब आवेदन आ रहे हैं। सूची में दूसरा स्थान देवास व तीसरा पायदान राजगढ़ जिले का है। अशोकनगर में प्रतिदिन 20 आवेदन ही लोग करते हैं। 
जानकारों के अनुसार राजधानी में ज्यादा आवेदन आने की एक मुख्य वजह यहां की जन संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा होना भी एक बड़ा कारण है। उल्लेखनीय है कि ई-गवर्नेंस सोसयटी प्रदेश में खोले गए लोक सेवा केंद्रों की हर सप्ताह व माह में आ रहे आवेदनों के आधार पर ग्रेडिंग तैयार करता है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में तैयार की गई रिपोर्ट में भोपाल जिला अव्वल रहा है। पहली बार भोपाल को पहला पायदान मिला है। वहीं भोपाल जिले से सटे अन्य जिले दूसरे नंबर या इससे नीचे हैं। 
 
यहां सुधारनी होगी व्यवस्था 
राजधानी में चार लोक सेवा केंद्र स्थापित हैं। इनमें से दो केंद्र भोपाल व बैरसिया नजूल वृत्त में स्थित केंद्रों अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, जबकि दो केंद्र जिसमें से एक राज भवन के सामने तथा दूसरा कोलार नगर पालिका कार्यालय में है। यहां कम आवेदन आ रहे हैं। इन दोनों केंद्रों पर सुधार की आवश्यकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों केंद्रों पर जिला कलेक्टर कार्यालय से अधिक फीस वसूली जा रही है। बीते कुछ माहों में इन केंद्रों में इतने कम आवेदन आए हैं कि शासन को उल्टा आवेदनों की संख्या कम होने पर राशि देनी पड़ी। 

-स्थिति पर एक नजर 
 जिला         - बीते माह में आए कुल आवेदन     - प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदन 
 भोपाल          - 2556             - 213
 देवास         - 3553             - 197
 राजगढ़        - 3525             - 195 
 शाजापुर         - 3831            - 159
 सिवनी         - 3696             - 154
 शिवपुरी         - 3595            - 149
 इंदौर             - 2583            - 143

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें