प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने मु यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को नौटंकी करार दिया है। उन्होंने महाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराजसिंह जानते ही होंगे कि महाकाल की महिमा अपरंपार है, वे देवों के देव हैं, किंतु महाकाल सबका हिसाब रखते हैं। वे शिवराज सिंह चौहान का भी हिसाब रखे हुए हैं। महाकाल के परिसर में शिवराज सिंह कहते हैं कि उन्होंने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी है। देवों के देव महादेव के सामने इतना बड़ा असत्य वाचन!
नीखरा ने मु यमंत्री को चुनौती देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वे महाकाल को तो सच-सच बताएं और स्पष्ट करें कि विगत 4 साल में उन्होंने किन-किन पदों पर पांच लाख बेरोजगारों की नियुक्तियां की हैं, अन्यथा महाकाल प्रांगण में झूठ बोलकर प्रदेश की धार्मिकता को ठेस न पहुंचाएं। प्रदेश की जनता जानती है कि 44 हजार अतिथि शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। पांच साल से इंजीनियरों की भतिर्यां नहीं हुई हैं। ग्रामीण विकास विभाग में ठेके पर नियुक्तियां हो रही हैं। प्रदेश का केडर घट रहा है। ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि ये पांच लाख लोग कहां नियुक्त किये गये हैं ? उन्होंने मांग की है कि मु य मंत्री भाजपा शासनकाल में की गईं विभागवार सरकारी नियुक्तियों की जानकारी सार्वजनिक करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें