बुधवार, 11 सितंबर 2013

जिले का पहला मामला: रैगिंग लेने वाले 15 छात्र जेल गए

-तहसीलदार गोविंदपुरा कोर्ट ने दिया आदेश 
-नहीं छोड़ा मुचलके पर 
भोपाल। 
जिले का संभवत: यह पहला मामला है जब किसी कोर्ट ने अपने शौक के लिए रहवासियों को परेशान करना और जूनियर छात्रों की रैगिंग लेने पर मुचलके छोड़ने की बजाए जेल भेज दिया। गोविंदपुरा तहसील कोर्ट ने ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि 15 छात्रों जेल भेजा है। कोर्ट ने मंगलवार शाम 4 बजे सीआरपीसी की धारा 151, 107-116 के तहत प्रकरणों में सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। 
जेल भेजे गए सभी छात्र इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के हैं। मुख्य रूप से सभी छात्र बिहार के रहने वाले हैं। तहसीलदार ने सभी विद्यार्थियों के माता-पिता को भी इस संबंध में सूचित करवा दिया उनको उपस्थित होने को कहा है। तहसीलदार मुकुल गुप्ता ने सीआरपीसी की धारा- 151, 107-116 के तहत इन्हें शांति भंग करने का आरोपी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। इन्हें पिपलानी थाने ने पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट प्रकरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी आरोपी छात्र बिहार के रहने वाले हैं। यह विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही ये इंद्रपुरी, सिद्धार्थ नगर व हजरत निजाम कालोनी में रहते हैं। आसपास के लोगों को बे-वजहा परेशान करने के साथ यह कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग लिया करते हैं। इसे कोर्ट ने गंभीर मानते हुए मुचलके पर छोड़ने की बजाए जेल भेज दिया। 


-ये भेजे गए जेल 
 - शमसुईदीन आत्मज अली अकबर - हजरत निजाम कालोनी
 - अमित कुमार आत्मज परशुराम - इंद्रपुरी
 - मोहम्मद कैफ आत्मज मुवीद आलम - हजरत निजाम कालोनी
 - जौहशीर आलम आत्मज मन्नान- इंद्रपुरी 
 - हमीद आत्मज हेदर अल - इंद्रपुरी 
 - वसीम आत्मज सलीम - सिद्धार्थ नगर
 - असरफ अली आत्मज अब्दुल्ला- निजाम कालोनी
 - नईम आत्मज रहमत - इंद्रपुरी
 - मोह मत हुसैर आत्मज एमडी सलीम - इंद्रपुरी 
 - इमरान आत्मज मकसूद- निजाम कालोनी
 - मोहम्मद ओज आत्मज दस्तगीर - सिद्धार्थ नगर
 - पंकज आत्मज शंभूनाथ - इंद्रपुरी 
 - गुलाम आत्मज सुल्तान- निजाम कालोनी
 - अनवर अंसारी आत्मज चांद खां- निमाज कालोनी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें