बुधवार, 11 सितंबर 2013

खाते से निकाल ली राशि ,भोपाल

विदिशा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बैरसिया में 18 जून 2013 को खाता क्रमांक - 9004002974 व 2004061010020899 में अलग-अलग 5-5 लाख रुपए जमा किए थे। इस तरह बैंक के दोनों खातों में कुल 10 लाख रुपए जमा किए गए। 26 जून 2013 को पहले खाते से पूरे पांच लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद जब दूसरे खाते से पैसे निकालने के लिए फार्म भरकर कैशियर को दिया तो उन्होंनें खाते में राशि न होने की बात कही। बहस बड़ी तब बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक खाते से कोई पैसे निकालकर ले गया है। इस   संबंध में थाना बैरसिया में भी शिकायत की गई, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अब तक मुझे राशि वापस प्राप्त नहीं हुई है। साहब अब आप ही जांच पड़ताल करवाकर पता करवाईए कि बैंक खाते में जमा 5 लाख रुपए कहां गायब हैं, यहीं नहीं जो भी दोषी सामने आए उसके खिलाफ आवश्यक कारर्वाई की जाए। कलेक्टर जनसुनवाई में यह गुहार दरवाजी थाना तहसील बैरसिया निवासी सुरेंद्र सिंह ने लगाई है। उन्होंने अपर कलेक्टर बसंत कुर्रें को बैंक में खुले दोनों खातों में जमा किए गए कुल 10 लाख रुपए की राशि की रसीदें भी दिखाईं। इधर श्री कुर्रे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बैरसियों को जांच कर कारर्वाई करने को कहा है।

मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में कुल 89 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। रोडिया बैरसिया निवासी सुखवीर सिंह ने अपने शिकायती आवेदन में कुष्ठ रोग नियंत्रण ईकाई में पदस्थ कमर्चारी बैजनाथ पिता जवाहर सिंह को सजाया ता बताते हुए सेवा से हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बैजनाथ के खिलाफ थाना गुनगा में धारा- 307, 147, 148,149, 294,323, 506 भा.द.वि. के अधीन मामला दर्ज किया किए गए हैं। इन प्रकरणों में भी बैजनाथ पर दोषसिद्ध ठहराया जा चुका है। इसके तहत उस पर जुर्माना व सजा भी तय की गई है। इधर ईंटखेड़ी निवासी ओमप्रकाश ने राहत राशि के चैक में नाम सुधारे जाने की मांग की है। उन्होंने अपने शिकायती आवेदन में बताया है कि 21 जनवरी 2011 को मप्र शासन लारा पाल तुषार से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा 9081 रुपए का चैक दिया गया है। इस चैक में ईमरत लाल लिखा हुआ है, जबकि मेरी मां का नाम ईसरत बाई है, इस गलती को सुधरवाने के लिए चैक सहित सभी दस्तावेज तहसील हुजूर में जमा कर दिए हैं, बावजूद इसके अब तक चैक में नाम नहीं सुधर सका है।

-संभागायुक्त जनसुनवाई में आए तीन आवेदन-
 संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुल तीन शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। संभागायुक्त एसबी सिंह ने तीनों आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण भेजते हुए निराकरण के निर्देश दिए हैं।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें