गुरुवार, 12 सितंबर 2013

बस संचालन के परमिट पर बढ़ा विवाद

-परिवहन उपायुक्त को बस आपरेटर्स ने बताई आपत्ति
भोपाल। 
नमर्दापुरम बस आनर्स एसोसिएशन मीडिया को बताया कि नर्मदापुरम परिवहन प्राधिकार ने भोपाल से पचमढ़ी, पिपरिया, बैतूल और छिंदवाड़ा तक चलने वाली यात्री बसों के संचालन समय में सिर्फ 3 से 5 मिनट का अंतराल रखा है। ऐसा होने पर बस संचालकों के बीच विवाद और संघर्ष की स्थिति निर्मित होगी। कारण साफ है इतने कम समय में बसों में न तो ढंग से यात्री बैठ सकेंगे और न ही सुविधाजनक संचालन हो सकेगा। 
एसोसिएशन के शिवनाथ कटियार, कृष्णा प्रजापति और दीपेश विजयवर्गीय ने कहा, अब तक बसों के संचालन में आधे घंटे का अंतराल होता था। इसमें सुविधाएं थी। लेकिन नर्मदापुरम परिवहन प्राधिकार द्वारा इस अंतराल को घटाकर सिर्फ 3 से 5 मिनट कर दिया है। प्राधिकरण ने 13 मार्च, 2013 को बस परमिट के 208 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 15 परमिट जारी कर दिए हैं, इन सारे परमिट का समय पहले से संचालित होने वाली बसों के टाइम से 3 से 5 मिनट बाद का है। ऐसे में विवादस्पद स्थिति बनेगी। साथ ही आए दिन एक्सीडेंट होंगे। एसोसिएशन ने दो बसों के बीच कम से कम आधे घंटे का अंतराल रखने की मांग की। 

-देंगे आपत्ति
एसोसिएशन ने कहा, नर्मदापुरम परिवहन प्राधिकार द्वारा जारी किए गए परमिट पर प्रतिहस्ताक्षर के लिए शुक्रवार को भोपाल परिवहन प्राधिकार के सामने सुनवाई होगी। नियमानुसार प्रतिहस्ताक्षर के बाद ही नए परमिट वाली बसों का संचालन शुरु  हो सकेगा। ऐसे में हस्ताक्षर करके परमिट पर फाइनल मोहर लगाने का विरोध करते लिखित आपत्ति पेश होगी, ताकि बस आपरेटर्स के बीच हिंसात्मक संघर्ष हो टाला जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें