जिला सैनिक कल्याण ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के लिए आवेदन बुलाएं हैं। इसमें महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल में एएसआई (आरएम), एचसी (आरओ), एचसी (फिटर) के 49 पदों पर और रक्षा मंत्रालय में एक मजदूर पद के लिए 21 अक्टूबर तक आवेदन बुलाए हैं। इसी तरह दक्षिण मध्य रेल में ट्रेडमैन के 396, हैलपर के 88 और सहायक पाइंटमैन के 76 पदों पर भी 30 सितम्बर तक भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन बुलाए हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीसी गोयल ने बताया, ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो अनुसूचित जाति, जनजाति के हैं आरक्षण का लाभ मिलेगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए 0755-2556198 और 4253023 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें