गुरुवार, 12 सितंबर 2013

सरकारी जमीन पर तन रही इमारत, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

-कलेक्टर और एसपी को दिए जांच के आदेश
भोपाल। 
अशोका गार्डन स्थित शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से इमारत तन रही है। यह शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची, जिस पर शिवराज सिंह चौहान के निज सहायक संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्टर और एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं। 
मुख्यमंत्री से न्यू अशोक गार्डन के अंतर्गत आने वाले शहंशाह गार्डन के पास अवैध अतिक्रमण की शिकायत बैकुन्ठधाम समिति ने की। समिति ने शिकायत में बताया, खसरा क्रं. 854/1 व 854/2 जो कि शासकीय दर्ज है, पर शाहीन बानो पत्नी नईम नाम के युवक अवैध कब्जा कर रखा है। नईम ने इस जमीन पर प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से मकान तानना शुरू कर दिया है। शिकायत में बताया कि उक्त जमीन पर अभी स्थानीय निवासियों द्वारा दुर्गा उत्सव, गणेश उत्सव सहित अन्य सांस्कृतिक तथा धार्मिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। गृहमंत्री ने जहां एसपी साउथ भोपाल वहीं श्री शर्मा ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। 

-ये है अतिक्रमण की कहानी 
पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन थाने में पदस्थ रहे एक उप निरीक्षक सीपी   सिंह ने इस जमीन में अशोका गार्डन में पदस्थापना के दौरान अवैध कब्जा किया था। बाद में इस थाने से स्थानांतरण के बाद वर्ष 2010 में शाहीन बानो पत्नी नईम को नोटरी के दस्तावेज में बेच दिया। इसके बाद से शाहीन बानो पत्नी नईम ने उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। पुलिस की शह पर अब इस जमीन पर इमारतें बन रही हैं। बताया जाता है कि एक अज्ञात व्यक्ति नासिर ईरानी का अगूठा और फोटो लगाकर उक्त क्षेत्र की शासकीय जमीन की रजिस्ट्रियां होती हैं। इतना ही नहीं नोटरी के दम पर मध्य भोपाल वृत्त की वेशकीमती जमीनों पर भू-माफियाओं का कब्जा हो रहा है। 

...और मिली धमकी 
बैकुण्ठधाम समिति के अध्यक्ष को शासकीय जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर अज्ञात लोगों ने जान से माने की धमकी दी है। सूत्रों की माने तो वहीं अशोका गार्डन थाने के कुछ पुलिस कर्मियों ने शिकायत पर झूठे मामले में फंसाने को कहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें