सोमवार, 9 सितंबर 2013

शहर में बढ़ रही अनमैरिड प्रैग्नेंसी

-स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास आ रहे महीने 10 से 12 केस
-लिव-इन-रिलेशन बड़ा कारण 
भोपाल। 
शहर में अनमैरिड प्रैग्नेंसी का ग्राफ बढ़ गया है। राजधानी की स्त्री रोग विशेषज्ञों की माने तो इसका एक कारण लिव-इन-रिलेशन और घर से दूर रहना है। शहर की महिला चिकित्सकों के पास हर माह करीब 10 से 12 ऐसी लड़कियां पहुंच रही हैं, जो शादी के पहले गर्भवती हो जाती हैं। यह बिना झिझक महिला डॉक्टरों से प्रैग्नेंसी और रिलेसन शिप के बारे में चर्चा कर रही हैं। 

-कमसिन बालों के लिए ठीक नहीं 
शहर की नाम न देने के अनुरोध पर स्त्री रोग विशेषज्ञों ने बताया कम उम्र में गर्भवती होना लड़कियों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कम उम्र में उनका शरीर गभर्धारण के लिए तैयार नहीं होता है और ऐसे में अन्य दूसरी बीमारियों से भी वे ग्रस्त हो जाती हैं। ज्यादातर लड़कियां इस बात को अब गंभीरता से नहीं लेती और छोटी उम्र में गलती कर बैठती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इसका उन्हें पछतावा भी नहीं है। 

-बेबाक हुई लड़कियां 
गायनोलॉजिस्ट का कहना है कि अपने घर से दूर रह रही लड़कियां जवानी के जोश में बिना कुछ सोचे रिलेशन बना लेती हैं। इस तरह के मामलों की संख्या हर माह बढ़ रही है। हर महीने ऐसी लगभग 10-12 लड़कियां इलाज कराने आती हैं, जो शादी के पहले ही गभर्धारण कर लेती हैं। इलाज कराने आने वाली लड़कियां अपनी प्रॉब्लम भी बेझिझक बताती हैं। शादी के पहले गभर्धारण करने का मामला पिछले दस सालों में बढ़ा है।

-इसलिए हो रहा ऐसा 
इस बदलाव का एक कारण तेजी से बदलते खानपान और रहन-सहन का ढंग है। इसके चलते शरीर के हारमोन्स में भी उतनी ही तेजी से बदलाव और विकास हो रहा है। इन सब के कारण लड़कियों में मासिक धर्म समय से पहले आने लगा है। इस कारण भी परेशानी हो रही है। दूसरा फिल्म, सीरियल और घर से बाहर लड़कों के साथ रहने वाली लड़कियों में यह बदलाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। 


अनमैरिड प्रैग्ंनेसी के ग्राफ में राजधानी में बढ़ोतरी हुई है। 100 ऐसी महिलाएं जो इलाज कराने आती हैं, इनमें से लगभग 12 तो ऐसी होती हैं, जो शादी से पहले गर्भवती हो रही हैं। 
डॉ. मीनाक्षी पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ

तेजी से बदलता खान-पान और शरीर में वक्त से बदलने तत्वों के कारण ऐसा हो रहा है। हारमोन्स में बदलाव उत्तेजना में बदल रहा है और यही रिलेसन शिप की तरफ ले जाता है। 
डॉ. श्रद्ध अग्रलवार, स्त्री रोग विशेषज्ञ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें