- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस-भाजपा ने प्रदेश में दमनचक्र ही चलाया
भोपाल।
भाजपा को उसके ही मैदान में चित करने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मप्र के 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। सभी विधानसभा सीटों पर किलाबंदी करने मंगलवार को राज्य स्तरीय सम्मेलन तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में हुआ। इसमें प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से बसपा प्रत्याशी शामिल हुए।
इस अवसर पर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम ने कहा, पहले कांग्रेस फिर भाजपा ने दलित, पिछड़ा और गरीब वर्ग का शोषण किया है। इन दोनों पार्टियों ने अत्याचार, अन्याय और भ्रष्टाचार का दमनचक्र ही चलाया। विकास के नाम पर जहां भाजपा ने जनता को लूटा, ठेके नेताओं या नेताओं के करीबियों को दिए गए। वहीं कांग्रेस ने सड़क, बिजली, पानी के नाम पर जनता को रुला दिया था। वर्तमान में भाजपाई भू-माफिया और खनन माफिया हो गए हैं और फल-फूल रहे हैं। इस स्थिति को बदलने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सैना को जागृत होना होगा। इसी कार्यक्रम में उपस्थित बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आईएस मोर्य ने कहा, हमें संगठित होने की जरूरत है। संगठित होकर लड़ी गई लड़ाई में विजय निश्चित तौर पर हमारी होगी। इस दौरान उन्होंने भोपाल जोन के अंतर्गत आने वाले 11 जिलों के अब तक के घोषित प्रत्याशियों से बसपा कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया। उन्होंने बताया भोपाल में उत्तर विधानसभा सीट से संजय नरवरे और बैरसिया सीट से अमित अहिरवार का नाम घोषिण किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एमटी बोरकर, सुखलाल कुशवाह सहित करीब 700 बसपा कार्यकर्ता उपिस्थत थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें