रविवार, 8 दिसंबर 2013

-154 पर गिनती को लेकर हंगामा

154-गोविंदपुरा के बैरक में करीब 3.25 पर कांग्रेस और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने उस समय हंगामा कर दिया, जब कुछ मशीनों में सील को लेकर गड़बड़ियां सामने आर्इं। यहां प्रत्याशी गोविंद गोयल के बेटे वैयंकटेश गोयल ने टेबिल नम्बर-16 पर हंगामा किया। इसी टेबिल की दो इवीएम मशीनों में सील और फार्म-17 (भाग-अभिलिखित मतों का लेखा) पर हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हो रहा था। अधिकारियों ने बताया, वैयंकटेश को टेबिल न.-5 के लिए कार्ड जारी किया गया था। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी भीतर आ गए और वैयंकटेश को बाहर निकाला। इसी बीच गोविंद गोयल बैरक जीने चढ़े, लेकिन यहीं प्रांगण में मौजूद एडीएम दक्षिण बसंत कुर्रे से आपत्ति लेने को कहा। इसी बीच आरिफ अकील यहां आ गए। गोविंद ने आरिफ से प्रशासनिक अफसर, रिटर्निंग आॅफिसर और ए-आरओ आपत्तियां नहीं ले रहे हैं। आरिफ ने कहां कैसे नहीं लेंगे? श्री कुर्रे ने तत्काल कहा, आपत्तियां दीजिए हम लेंगे। कौन नहीं ले रहा? 

-ए-आरओ ने रखीं 22 मशीनें 
गोविंदपुरा सीट में गिनती के दौरान 22 मशीनों की काउंटिंग नहीं हुई। इस पर कांगे्रस और शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। शिव सेना ने टेबिल न.-9 और 5 पर मशीनों में गड़बड़ियों को लेकर आपत्तियां लीं। यहां मशीन क्र.-ए-03914, ए-07676, ए-058529, बी-63177, और एस-एफ0-3104 में सील और हस्ताक्षर में भिन्नता को लेकर हंगामा हुआ। बाद में इन सब को मिलाकार 22 मशीनों को ए-आरओ के पास रखवा दी गर्इं। इन्हें रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा देखे जाने की बात कही गई। 

-ले रहे हैं आपत्तियां
प्रत्याशियों द्वारा दी जा रहीं आपत्तियां ले रहे हैं। रही हंगामे की बात, तो आरओ और आॅब्जर्वर को लग रहा है तो वह ले रहे हैं। इसमें विवाद खड़े करने जैसी बात ही नहीं है। 
बसंत कुर्रे, एडीएम, दक्षिण 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें