शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

जिले में पूरा हुआ माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण , भोपाल

जिले में 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर, पयर्वेक्षक तथा गणना सहायकों को शुक्रवार को समन्वय भवन में प्रशिक्षण दिया गया। जिले की सातों सीटों के लिए सुबह 8 बजे से पुरानी जेल परिसर में मतगणना होगी। प्रत्येक विधानसभा पर दो टेबिलें लगाई जाएंगी। 
इसमें तहत सभी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना टेबिलों पर माइक्रो आब्जर्वर मौजूद रहेंगे। प्रत्येक टेबिल पर एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगा। एडीएम अक्षय सिंह ने बताया, मतगणना के लिए आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं मीडिया और सूचना संचार संपर्क केंद्र भी स्थापित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें