पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा के लिए 12 दिसंबर दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया, इस बैठक में छात्रवृत्ति वितरण के नवीन दिशा निर्देश देने के साथ ही छात्रवृत्ति के लंबित प्रस्तावों, विगत दो वर्षो के दौरान स्वीकृत एवं वितरित छात्रवृत्ति, छात्रों के आधार कार्ड, बैंक खाते और विद्यार्थी आवास सहायता योजना की समीक्षा की जाएगी। इस सिलसिले में सभी शासकीय, अशासकीय संस्थाओं के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं, वे जानकारी के साथ बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित हों।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें