शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

मीडिया को मिलेगा पुरस्कार

-इलेक्ट्रॉनिक-प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग-अलग पुरस्कार
भोपाल।
चुनाव के दौरान मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए भारत निर्वाचन आयोग दो श्रेणी में मीडिया को पुरस्कार देगा। राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार-2013 के नाम से यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिसके लिए प्रविष्टियां बुलाई गई हैं। प्रविष्टियां 15 दिसम्बर तक जमा कराई जा सकती है। आयोग को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर यह पुरस्कार दिया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। आवेदन निर्वाचन राहुल शर्मा, अवर सचिव (मीडिया), भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोक नगर, नई दिल्ली पर भेजना है। वहीं अन्य जानकारीजानकारी फोन नंबर 011-2305270 पर ली जा सकती है। पुरस्कार के लिए निर्णायक मण्डल ने मापदण्ड भी तय किए हैं। इसमें  अभियान की गुणवत्ता, कवरेज का क्षेत्र, जनता पर प्रभाव का प्रमाण प्रमुख हैं। मीडिया हाउस को समूह का नाम, पता, टेलीफोन व फैक्स नम्बर तथा ई-मेल एड्रेस अंकित करने प्रविष्टी भेजनी होगी। यह प्रविष्टियां राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नई दिल्ली और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव को देखते हुए आमंत्रित की गई हैं।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें