शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

मतगणना के दिन इवीएम के पास मौजूद रहेंगे इंजीनियर , भोपाल

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 8 दिसंबर को मतगणना के दौरान इंजीनियर मौजूद रहेंगे। यह इवीएम मशीन के रख-रखाव की व्यवस्था, तकनीकी कामियों आदि को देखेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना स्थालों पर इनकी तैनाती का निर्णय लिया गया है। यह गणना के पूर्व से ही यहां रहेंगे। इसके लिए 102 इंजीनियर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक जिले में 2-2 इंजीनियर मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें