शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

जमीन का मसौदा तैयार

बावड़ियाकलां होगा सबसे महंगा, साढ़े छह करोड़ तय हुआ भाव 
-जिला मूल्यांकन समिति ने तय की अनंतिम दरें 
-अप्रैल से लागू होनी है प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइ 
भोपाल। 
जिले में जमीनों के दाम क्या होंगे। इसको लेकर वर्ष 2014-15 के लिए प्रस्तावित जमीन की गाइडलाइन की अंनतिम दरें तय हो गई हैं। उप जिला मूल्याकंन समिति ने जिले में 10 फीसदी तक दाम बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है। समिति की गुरुवार को दूसरी बैठक थी। 
बावड़ियाकलां के ग्रामीण क्षेत्र की भूमि 6.50 करोड़ रुपए प्रति हेक्टेयर और चूनाभट्टी की मुख्य सड़क की जमीनें 66 हजार रुपए प्रतिवर्ग मीटर का प्रस्ताव दिया गया है। इस तरह देखें तो 50 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं, लेकिन इसे बारीकी से समझना होगा। बैठक से पूर्व बुधवार को केवल जिले की जमीनों के भाव में औसतन 10 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की बात चल रही थी। गाइडलाइन को देखें तो 50 फीसदी तक बढ़ाए क्षेत्र इक्का-दुक्का ही हैं। जमीन के लिए सर्वेयरों का मुख्य रूप से ध्यान शहर से लगी ग्रामीण जमीनों पर ही रही, खास तौर वह क्षेत्र जहां नवीन कॉलोनियां विकसित हुई हैं। साथ ही जिन्हें नगर निगम दायरे में लाने की बात हुई है। 
उल्लेखनीय है बीते तीन साल से जिले की कलेक्टर गाइडलाइन में जमीनों की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई थी। इसका विरोध रियल स्टेट के साथ आमजन ने भी किया था। ताजा सर्वे रिपोर्ट में होशंगाबाद रोड, कोलार रोड, रायसेन रोड, बैरसिया रोड, इंदौर रोड पर भी जमीनों के दामों में उछाल आया है। इन जगहों पर 8 से 10 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए हैं। अब इन दरों को जिला मूल्यांकन समिति अंतिम मोहर लगाएगी। 


-अलग-अलग रखे प्रस्ताव 
बैरसिया तहसील में औसतन 10 प्रतिशत तक जमीनों की दरें बढ़ाने के साथ सर्वे रिपोर्ट में मानें तो बैरसिया, खास तौर परजहां कॉलोनियां विकसित की गई हैं वहां 33 प्रतिशत तक दाम बढ़ोतरी का प्रस्ताव अनंतिम किया गया है। मंडी के आसपास के क्षेत्र के दाम भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। यहां अधिकतम 10 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। नगर पालिका कार्यालय के आसपास के क्षेत्र के भी दाम बढ़े हैं। वहीं भोपाल जिले की रातीबड़, नीलबड़, कान्हासैया, बड़झिरी, सूखी सेवनिया, बरखेड़ा बोदर में कॉलोनियां विकसित होने के चलते यहां 20 से 50 प्रतिशत तक गाइडलाइन में दाम बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव बनाया है। हुजूर तहसील कार्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू हुई उपजिला मूल्यांकन समिति की बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी (तहसीलदार) ने अपने-अपने वृत्त की जमीनों का मसौदा रखा। इन प्रस्तावों को एकीकृत करने का काम शुरू हो गया है। इधर कुछ अधिकारियों की मानें तो कुछ स्थानों में कीमतें घटाई भी जाएंगी। एसडीएम सुनील दुबे ने कहा, अभी यह प्रस्तावित दरें हैं। इन्हें जिला मूल्याकंन समिति तय करेगी। वहीं अंतिम मोहर केन्द्रीय मूल्याकंन समिति लगाएगी। 

सारंग बने प्रतिनिधि
जिला मूल्यांकन समिति में एक अशासकीय सदस्य के तौर पर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव व नरेला विधायक विश्वास सारंग को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वरिष्ठ जिला पंजीयक एनएस तोमर ने बताया, मंत्री ने इस संबंध में अपना अभिमत दे दिया है। अब जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के लिए विधायक श्री सारंग को आशासकीय सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इससे पहले इसके सदस्य पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह थे। इसके लिए भी जल्द बैठक होगी। 

-कहां क्या रखे भाव ( रेट रुपए प्रति वर्गमीटर में) 
क्षेत्र             -वर्तमान दर        -   प्रस्तावित दर रेट
चूना भट्टी मुख्य मार्ग         - 60,000                 - 66,000
ई-1 से ई-5 मुख्य मार्ग     - 75,000                - 80,000

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें