शनिवार, 11 जनवरी 2014

कलेक्टर की रिपोर्ट, सीएम के निर्देश, प्रभावी हुए आदेश

-दो को किया सस्पेंड, दो को हटाया, एक बर्खास्त और एक को नोटिस 
भोपाल। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुक्रवार को औचक निरीक्षण के बाद शनिवार को छह अधिकारी-कर्मचारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दो के तबादले और एक को नौकरी से बर्खास्त किया है। वहीं एक को नोटिस जारी किया गया है। 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोलार नगर पालिका सीएमओ राजेश श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। यहीं पदस्थ एक उपयंत्री प्रदीप शुक्ला एवं एक मानचित्रकार अनूप शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। नगर पालिका के एक दैनिक वेतन भोगी तुजसीराम दुबे को बर्खास्त किया है। नगर एवं ग्राम निवेष के निरीक्षण के दौरान सिगरेट पीते मिले संयुक्त संचालक वीपी कुलश्रेष्ठ को शोकाज नोटिस दिया है। हालांकि उनके ऊपर साथ पांच लोगों पर दो-दो सौ रुपए का जुर्मान भी लगाया गया है। टीएनसीपी उप संचालक इंदु त्रिपाठी का तबादला कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री चौहान ने शुक्रवार को कोलार नगर पालिका, नगर निगम के जोन कार्यालय और टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग के आॅफिस में औचक निरीक्षण किया था। सीएम ने कलेक्टर को जांच कर दो घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर रिपोर्ट रात को ही तैयार की गई, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते शनिवार को आदेश जारी किए गए। 

-मिली थी शिकायत 
कोलार नगर पालिका में समय सीमा भवन अनुज्ञा न मिलने की शिकायत प्रेमनारायण सिंह घोषी ने मुख्यमंत्री से की थी। जांच के बाद शिकायत सही मिली। भवन अनुज्ञा जारी करने वाले और कर्मचारियों को इसका दोषी माना। मुख्यमंत्री ने एक उपयंत्री और एक मानचित्रकार को दोषी मानते हुए निलंबित व दैनिक वेतन भोगी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। नपा सीएमओ को भी इस मामले में दोषी माना और ट्रांसफर कर दिया। 

-इंदु करती थी परेशान 
टीएंडसीपी में आवेदकों ने शिकायत की थी कि उप संचालक इंदु त्रिपाठी अनुमति देने में परेशान करती हैं। कलेक्टर की जांच में यह बात सामने आई। इसमें पता चला कि उप संचालक आवेदनों को बेवजह अटकाती हैं। इन्दु त्रिपाठी का स्थानांतरण किया है। संयुक्त संचालक व्हीपी कुलश्रेष्ठ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

-टूटेगा क्या मकान 
जिस व्यक्ति की शिकायत पर नगर पालिका के चार अधिकारियों पर कारर्वाई हुई है। उस आदमी के लारा बिना अनुमति के ही पहला मंजिला बना लिया है। जांच में इस बात खुलासा हुआ है। अब अवैध रूप से बने इस पहला मंजिला पर कार्रवाई होीग या नहीं इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार पहली मंजिला बनाने के बाद ही संबंधित व्यक्ति ने अनुमति के लिए आवेदन दिया था। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 

-सिंह व गज िाए को मिलेगा प्रशंसा पत्र
श्री चौहान ने पत्रकार कॉलोनी में मु यमंत्री अधोसंरचना के तहत बन रही सड़क में उपयोग किये गये डामर, गिट्टी आदि सामग्री तथा सड़क गुणवत्ता का स्थल पर ही टेस्टिंग मशीने से परीक्षण करवाया। कार्य अपेक्षित गुणवत्ता का पाया गया। मु यमंत्री ने सिटी प्लॉनर कार्यालय के अमित गजभिये तथा पत्रकार कालोनी सड़क प्रभारी सहायक यंत्री राजेश सिंह की प्रशंसा की। उन्हें प्रशंसा-पत्र भी दिये जायेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें