रविवार, 19 जनवरी 2014

12 सौ कांगे्रसियों के साथ राहुल तय करेंगे लोकसभा की रणनीति

-मिटों हाल में चौपाल तथा पीसीसी में लेंगे नेताओं की क्लास
भोपाल। 
दो दिन पूर्व अपने एक अलग अंदाज में नजर आने वाले कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहुल गांधी एक दिवसीय राजधानी प्रवास में जहां एक ओर पुरानी विधानसभा स्थिति मिंटों हाल में अखिल भारतीय महिला कांगे्रस द्वारा आयोजित किए जा रहे चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर लोकसभा चुनाव के लिए कांगे्रस के घोषणा पत्र के लिए विचार जानने की कोशिश करेंगे, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांगे्रस मु यालय में लगभग 1200 से ज्यादा कांगे्रस पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी 20 जनवार को विशेष विमान से राजा भोज हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से पुरानी विधानसभा स्थिति मिंटो हाल पहुंचेंगे। महिला कांग्रेस का यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। इसमें तीन सत्र होंगे। पहला सत्र सामाजिक सरोकारों से जुड़ा होगा, दूसरे सत्र में आर्थिक पक्षों और अंतिम सत्र में राजनीतिक पहलुओं पर बातचीत होगी। इस संवाद कार्यक्रम में   संतोष यादव, शारदा सादे, ममता शर्मा, फाजिया मिर्जा, डा. देवांगी दलाल, वर्षा गायकवाड़, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, चारुलता, कुनिकालाल, एनई निमर्ला, बेगम हसीना, अंजली दवे, प्रेमलता गर्ग, आशा कौतल व जार्ज मेहतो सहित अलग-अलग क्षेत्रों की बुलाई गईं 250 विशेषज्ञ महिलाओं से राहुल गांधी इस चौपाल में मुखातिब होंगे।
मिंटों हाल के बाद राहुल गांधी प्रदेश कांगे्रस मु यालय पहुंचेंगे। यहां भूतल पर स्थिति सभागार में कांगे्रस के लगभग 500 प्रतिनिधियों, दूसरी मंजिल के सभागार में ब्लाक अध्यक्षों तथ तीसरी मंजिल में 2913 के विधानसभा चुनाव के विजेता और पराजित कांगे्रस प्रत्याशियों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करेंगे। प्रदेश कांगे्रस के संवाद कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी सीधे राजा भोज हवाई अड्डे जाएंगे जहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
यह दिग्गज रहेंगे मौजूद:
राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, कांगे्रस महासचिव दिग्विजय सिंह, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ, केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, मानक अग्रवाल, जेपी धनोपिया, महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, महिला कांगे्रस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अचर्ना जायसवाल, कायर्कारी अध्यक्ष मांडवी चौहान, श्रीमती आभा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता करुणा शर्मा, महामंत्री डा. अंकिता प्रधान, श्रीमती पूणिर्मा सिंह, कुणाल चौधरी  सहित कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। 
अरुण ने तैयारियों का लिया जायजा: 
सोमवार को प्रदेश दौरे के लिए आ रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खासी तैयारियां की जा रही है। रविवार को एसपीजी की टीम ने पीसीसी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे और महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा भी मौजूद थी। अरुण यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कांगे्रस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। 
समय को लेकर असमंजस बरकरार:
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल आगमन पर समय को लेकर रविवार शाम तक असमंजस बरकरार रहा। कांगे्रस के वरिष्ठनेता मानक अग्रवाल ने राहुल गांधी के राजधानी आगमन का समय 12 बजे बतया, वहीं महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने दोपहर ढाई बजे का समय बताया। इसके अलावा एसपीजी अफसरों ने दोपहर 1 बजकर दस मिनट का समय मीडिया को बताया। इन तीनों में समय को लेकर कौन सही था यह तो आज राहुल गांधी के आगमन परसाफ हो जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें