-शिवराज ने एक घंटे की गुफतगूं
हेमन्त पटेल, भोपाल।
लोकसभा चुनाव के दौरान मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की अपील करते दिखाई दें तो चौंकिएगा नहीं। भारतीय सिनेमा में दबंग के नाम से मशहूर सलमान भाजपा के स्टार प्रचारक हो सकते हैं। यह संकेत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उनसे करीब एक घंटे की चर्चा से मिल रहे हैं।
सलमान की तरफ से बतौर प्रचारक सकारात्मक रुख मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सलमान खान से मुलाकात की। पुष्ट व उच्च पदस्थ खबरी की मानें तो सलमान हेमा मालिनी, शत्रुधन सिन्हा और नवजोत सिंह सिद्धू की तरह ही भाजपा के प्रचार की कमान संभालेंगे। हालांकि सलमान बतौर भाजपा के सदस्य के रूप में सदस्यता लेंगे, इसको लेकर उनका जवाब स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसा होता है तो वे लोकसभा चुनाव में राज्यों में होने वाली भाजपा की सभाओं में वोट की अपील करते दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता ने शिवराज को सलमान को पार्टी में प्रचारक के रूप में लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज को ही जिम्मेदारी के पीछे उनकी साफ व स्पष्ट छवि होना बताया जा रहा है। जबकि भाजपा के अन्य कद्दावर नेता सीधे तौर संघ की पृष्ठ भूमि वाले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान खान का जन्म स्थल इंदौर है। पिता सलीम खान का भोपाल से ताल्लुक है। इसके चलते मप्र सलमान के लिए खास है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें