राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर आज भोपाल आ रहे हैं। वे यहां पार्टी की चार बैठकों में भाग लेंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल ने बताया कि गांधी आज12 बजे विशेष विमान से भोपाल आएंगे। वे यहां पुरानी विधानसभा स्थित मिंटो हाल में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बैठक में देश भर की करीब 250 महिलाएं शामिल हो रहीं हैं। गांधी इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रतिनिधियों, पार्टी जिलाध्यक्षों और व्लाक अध्यक्षों के अलावा विधानसभा के सभी प्रत्याशियों से अलग-अलग बैठक में चर्चा करेंगे। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी राहुल गांधी की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान गांधी के साथ पार्टी महासचिव मोहनप्रकाश, दिग्विजय सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें