-कुछ ने बताया कलेक्टर का अविवेक पूर्ण निर्णय, लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा असर
भोपाल।
जिले की सातों सर्किलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया गया है। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह थोक बंद तबादले सोमवार देर रात किए। तबादले में मप्र राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष फिरोज अली और जिला राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला भी शामिल हैं।
कलेक्टर के थोक में तबादले को दो अनुविभागीय अधिकारी व दो सर्किलों के तहसीलदारों ने इसे अविवेक पूर्ण निर्णय बताया। नाम न देने की शर्त पर एक पूर्व तहसीलदार ने कहा, इन तबादलों से निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में परेशानियां सामने आएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार इन्होंने प्रशिक्षण लिया। इनके हाथ के नीचे 8 से 10 बूथ लेवल आॅफिसर हैं, जिन्हें पूर्ण रूप से इन्हें ही गाइड करना है। दूसरी ओर संघ के पदाधिकारियों का कहना है, इस बदलाव से पूर्व कलेक्टर श्री वरवड़े को आरआई की व्यक्तिगत परेशानियों को ध्यान में रखना था। ऐसे में अब वह परेशान होंगे। कइयों के सर्किल दूर हो गए हैं तो अधिकांश को निर्वाचन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तबादला सूची देखें तो अब तक भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ दो आरआईयों को को भी फील्ड में तैनाती की गई है। इधर संघ एक दो दिन में बड़ी बैठक आयोजित करने का मन बना रहा है।
नाम पहले अब
शैलेन्द्र सिंह गोविन्दपुरा बैरसिया
शिवनारायण मंडलोई हुजूर बैरसिया
विनोद पाठक एमपी नगर बैरसिया
मुजीब उद्दीन शहर भोपाल बैरसिया
पीएस वेदी एमपी नगर शहर भोपाल
राकेश पिप्पल बैरागढ़ गोविन्दपुरा
सतेन्द्र चतुर्वेदी बैरागढ़ एमपी नगर
मुमताज अली एमपी नगर गोविन्दपुरा
कमलेश मिश्रा शहर भोपाल हुजूर
फिरोज अली शहर भोपाल बैरागढ़
देवेन्द्र शुक्ला टीटी नगर भोपाल
प्रयास सिंह गोविन्दपुरा शहर भोपाल
राकेश सिंह बैरागढ़ शहर भोपाल
रामप्रसाद नागर भू-अ.शा हुजूर
अनीस कुरैशी भू-अ.शा एमपी नगर
राजेश राम गोविन्दपुरा बैरागढ़
शरदवल्लभ गोस्वामी बैरसिया टीटी नगर
रणधीर सिंह मीणा बैरसिया गोविन्दपुरा
हरीशचंद गिलवैया बैरसिया बैरागढ़
वर्जन
यह तबादले लोकसभा निर्वाचन से ठीक पहले किए गए हैं, जिससे आरआई के साथ वरिष्ठ अफसरों को भी अपने क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
फिरोज अली, अध्यक्ष, प्रांतीय राजस्व निरीक्षक संघ
हम अवगत कराएंगे
कलेक्टर को पूर्ण अधिकार हैं तबादले के लेकिन जिले के कई आरआई ऐसे हैं जिनकी अपनी व्यक्तिगत परेशानियां हैं। इन्हें ध्यान में रखा जाना चाहिए था। हम कलेक्टर को इस बारे में अवगत कराएंगे।
देवेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष, जिला राजस्व निरीक्षक संघ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें