स्वराज मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी
भोपाल।
आम आदमी पार्टी के संगठन प्रभारी अजित झा ने कहा कि आप की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि इस देश के आम आदमी कों स्वराज नहीं मिल जाता। राजनीति में सुचिता लाने के लिए जो लोग अपने पैसों से चुनाव लड़ रहे हैं, वही लोग पार्टी में है। झा रविवार को राजधानी के शाहजहांनी पार्क में स्वराज यात्रा से लौटै पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लेकर देश में जिस तरह का माहौल है यदि वैसा ही रहा तो पार्टी देश की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मात्र शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में स्वराज यात्राएं निकाली हैं।
सभा को झा के अलावा आप के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। आम आदमी पार्टी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई स्वराज यात्राओं का रविवार को राजधानी में समापन किया गया। इससे पहले एमपी नगर स्थित गौतम नगर से हजारों की सं या में वाहनों की रैली निकाली गई, जो राजधानी के विभिन्न मार्गों से होती हुई शाहजहांनी पार्क में सभा में तब्दील हो गई। आप की इस विशाल स्वराज यात्रा को संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह को आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वह नहीं आ सके।
आप की स्वराज यात्राओं की शुरूआत 12 जनवरी को सभी जिलों में की गई थी। पार्टी द्वारा सभी जिलों को चार भागों में बांटा गया था, जहां सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें