भोपाल पंजाबी समाज के तत्वावधान में लोहडी पर्व रविवार 12 जनवरी को स्थानीय ओल्ड केम्पियन स्कूल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक चन्नी मस्ताना व उनके साथी कलाकार भांगडा नृत्य एवं गीतों की रंगारंग मनमोहक प्रस्तुति देंगे। समाज के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया है। यह शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के खानपान के स्टाल एवं मनोरंजक सामग्रियां भी होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पंरपरागत तरीके से अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। इसमें तिल,गुड व फुल्ले की आहुतियां दी जाएंगी। समाज के अध्यक्ष स.जसबीर सिंह ने समाज के सभी वर्गों से सपरिवार इस आयोजन का आनंद लाभ लेने की अपील की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें