व्यावसायिक और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। दरों में गिरावट शुक्रवार देर रात पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ की गई थी। इसी के साथ अब राजधानी में व्यावसायिक सिलेंडर १७११.५० की जगह १६३७.५० रुपए में मिलेगा। इसमें ७४ रुपए की कटौती गई है। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में ४२ रुपए की कमी की गई है। राजधानी में ये सिलेंडर अब १०५४.५० के स्थान पर १०१२.५० रुपए में मिलेगा। उल्लेखानीय है कि इन सिलेंडरों के दामों में शुरुआत में भी करीब ९ रुपए का अंतर बना हुआ था।
-ऐसे समझे दाम का गणित
व्यासायिक सिलेंडर अब १६३७.५० रुपए में मिलेगा। वहीं बिना १०१२.५० रुपए में। १६३७.५० में से १०१२.५० को घटाएं तो अंतर ६२५ रुपए आता है। व्यासायिक सिलेंडर १९ किग्रा का होता है और बिना सब्सिडी वाला १४.२०० किग्रा का। इस हिसाब से बजन में अंतर आया ५.२०० किग्रा। अब बजन में ६२५ रुपए का भाग दे तो ये ८.३२ रुपए आता है। स्थिति साफ है कॉमर्शियल और बिना सब्सिडी वाले में ८.३२ रुपए प्रति किलो का अंतर बना हुआ है। जानकारों के अनुसार दाम घटने के बाद भी कॉमर्शिलय सिलेंडरों की बिक्री में बढ़ोत्तरी नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें