भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने रामनवमी के मांगलिक पर्व पर जन-जन की खुशहाली और लोकमंगल की कामना की है। तोमर ने कहा कि नवरात्रि शक्ति आराधना पर्व का समापन सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक रामनवमीं के साथ होता है। शक्ति की आराधना की पराकाष्ठा ही लोकमंगल के प्रणेता, जनचेतना के आराधक लोकरंजक का जन्मोत्सव है। लोकमंगल के प्रणेता पुरूषोत्तम की मर्यादा के पालक श्रीराम ने हर्ष, विषाद से परे रहकर कर्म सौंदर्य की साधना की। कमजोर वर्गो को साथ रखकर उन्हें निर्भय बनाया और न्याय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में शील, सौंदर्य से शक्ति का उदय होता है और परोपकार की भावना का उदय होता है, जिसमें सत्य और न्याय के समर्थन की प्रतिबद्धता जन्मती है। लोकमंगल की कामना कर्म के रूप में मूश्र्ररूप होती है। रामनवमी के सांस्कृतिक पर्व पर मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्षो का अनुसरण कर अनुन्नत भाईयों की समुन्नति का मार्ग प्रषस्त करें, यही प्रभु श्रीराम जन्म का प्रयोजन है। जन-जन का मानस राममय बनें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें